फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Environment Day 2022 Special On Amar Ujala ab Hamari Baari

अमर उजाला की पहल: विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए करें बेहतर कल की तैयारी, अब हमारी बारी

Sun, 05 Jun 2022 11:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही अमर उजाला भी अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। सामाजिक सरोकारों का दायित्व निभाते हुए अमर उजाला ने एक विशेष अभियान 'अब हमारी बारी, आइए करें बेहतर कल की तैयारी' शुरू किया है। इसके तहत हम सभी देशवासियों से एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में भागीदार बनने का आह्वान करते हैं।

विज्ञापन
World Environment Day 2022 Special On Amar Ujala ab Hamari Baari
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : Amar ujala

विस्तार

इस धरती ने हमें जो सबसे सुंदर उपहार दिया है, वह है प्रकृति। मानव सभ्यता का अस्तित्व और विकास इसी धरती की आबो-हवा के सहारे टिका है, लेकिन पिछले कुछ दशकों के तेज रफ्तार विकास के बीच हमने प्रकृति की अहमियत को नजरअंदाज ही किया है। प्रकृति का जरूरत से ज्यादा दोहन किया है। उसे लौटाया बेहद कम है।

विज्ञापन


दो वर्ष पहले जब कोरोना की वजह से गतिविधियां थम गईं, तब हमने साफ हवा देखी। साफ पानी देखा। ऑक्सीजन के स्तर में सुधार महसूस किया। तब प्रकृति ने दिखा दिया कि अगर उसे पूरे मन से संभाला जाए तो अपने पुराने स्वरूप में लौटने में उसे देर नहीं लगती। जब दुनिया हर दिन विकास की नई इबारत लिख रही हो, तब यह सही वक्त है कि हम प्रकृति को सहेजें और उसे अपने पुराने स्वरूप में लौटने दें। बेहतर कल की तैयारी करने और हमें प्राण वायु देने का कर्ज धरती को लौटाने की ''अब हमारी बारी'' है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


''अब हमारी बारी'' क्यों जरूरी?
- इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम दी है- ओनली वन अर्थ, यानी हमारे पास एक ही पृथ्वी है, जिसे सहेजने की जरूरत है।
- ''अब हमारी बारी'' को समझना इसलिए भी जरूरी है कि इस पृथ्वी की जितनी क्षमता है, उससे 1.6 गुना ज्यादा हम उसका दोहन कर रहे हैं। हर 10 में से नौ लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं।
- इस बात का 50 फीसदी खतरा बना हुआ है कि अगले दो दशक में तापमान 1.5°C तक बढ़ जाएगा।
- अगर जलवायु परिवर्तन की वजह से इकोसिस्टम बिगड़ता है तो इससे 3.2 अरब लोग यानी दुनिया की 40 फीसदी आबादी प्रभावित होगी।
- अगर हम इस पृथ्वी की 15 फीसदी जमीन को ही बेहतर पर्यावरण की दृष्टि से सहेज लें तो 60 फीसदी प्रजातियों को खतरे में पड़ने से बचा लेंगे।



अमर उजाला के 75वें वर्ष में प्रवेश पर विशेष कवरेज...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed