फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World class players will be prepared in Delhi sports university arvind kejriwal, manish sisodia karnam malleswari

सौगात: दिल्ली में तैयार किए जाएंगे विश्वस्तरीय खिलाड़ी, खेल विश्वविद्यालय में मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 27 Jun 2021 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 01:56 PM IST
सार

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में फुटबॉल, हॉकी, टेनिस समेत दूसरे खेलों में स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट की डिग्री मिलेंगी। इस विश्वविद्यालय को 2019 में ही दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी 90 एकड़ जमीन पर यह विवि खोला जाएगा।

विज्ञापन
World class players will be prepared in Delhi sports university  arvind kejriwal, manish sisodia karnam malleswari
दिल्ली की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर कर्णम मल्लेश्वरी से मिले केजरीवाल और सिसोदिया, होंगी पहली कुलपति - फोटो : केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

दिल्ली सरकार ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पहला खेल विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। सरकार ने  GGSSS कोहाट एंक्लेव में खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का फैसला किया है। इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बच्चों को फुटबॉल, क्रिकेट, स्विमिंग, टेनिस और बैडमिंटन की विश्व स्तरीय तैयारी करने की सुविधा दी जाएगी। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट की डिग्री मिलेंगी। इस यूनिवर्सिटी को 2019 में ही दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी । 90 एकड़ जमीन पर यह विवि खोला जाएगा।  

विज्ञापन


खेल विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं कर्णम मल्लेश्वरी
दिल्ली सरकार ने भारत की पहली महिला ओलिंपिक मेडल विजेता कर्णम मल्लेश्वरी खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया है। मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलिंपिक में वेट लिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार और 1999 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने स्कूलों का किया दौरा
दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली के कई स्कूलों का दौरा किया और वहां जारी निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बेहद ज़रूरी है। यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने बच्चों को खेल की शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed