फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Workers at salon in Kheda Gujarat wear PPE kits while giving haircuts

गुजरात में सैलून कर्मचारी पीपीई किट पहनकर काट रहे ग्राहकों के बाल

Thu, 14 May 2020 11:11 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Thu, 14 May 2020 11:11 AM IST
सार

  • बाल काटने के लिए पीपीई किट पहन रहे सैलून कर्मचारी
  • ग्राहक भी सावधानी बरतते हुए मास्क पहनकर कटवा रहे बाल 
  • सैलून के अंदर हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन

विज्ञापन
Workers at salon in Kheda Gujarat wear PPE kits while giving haircuts
पीपीई किट पहनकर बाल काटता कर्मचारी - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में एक सैलून पर काम करने वाले कर्मचारी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनकर ग्राहकों के बाल काट रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नडियाद में एक सैलून के कर्मचारी पीपीई किट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्राहक भी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं और और चेहरे पर मास्क लगाकर बाल कटवा रहे हैं। 

विज्ञापन


सैलून के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। सैलून के मालिक विशाल लिम्बाचिया ने कहा ने कहा कि हम सरकार द्वारा निर्धारित सभी सावधानी बरत रहे हैं कि ताकि श्रमिक और ग्राहक कोरोना वायरस के संपर्क में न आएं। 
विज्ञापन


व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट न केवल उपचार केंद्रों में बल्कि विभिन्न गतिविधियों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्यकर्मियों और सफाई कर्मचारियों समेत कई क्षेत्रों के कर्मचारी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कुल 78,003 मरीज 
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है, जिनमें 49,219 सक्रिय हैं, 26,235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2549 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed