फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worker body found hanging on tree, Written on the back, join BJP and therefore killed

पेड़ पर लटका मिला कार्यकर्ता का शव, पीठ पर लिखा- भाजपा में शामिल हुए इसलिए की हत्या

Thu, 31 May 2018 05:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता 
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता  Updated Thu, 31 May 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
Worker body found hanging on tree, Written on the back, join BJP and therefore killed
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर गांव के पास स्थित जंगल में पुलिस ने एक भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद किया है। भाजपा ने इसे हत्या करार देते हुए इसके लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि बीते महीने हुए पंचायत चुनावों में सक्रिय भागीदारी के चलते ही त्रिलोचन महतो नाम के कार्यकर्ता की हत्या की गई है। कुछ नकाबपोशों ने उसे घर से निकाल कर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और उसका शव पेड़ से लटका दिया। सूत्रों ने बताया कि शव के पास एक नोट भी बरामद हुआ है। उसमें लिखा गया है कि भाजपा में शामिल होने की वजह से ही उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन


भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया कि पंचायत चुनावों में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा के लिहाज से पार्टी के दफ्तर में रखा गया है। यह लोग तृणमूल कांग्रेस की धमकियों की वजह से अपने घर तक नहीं लौट पा रहे हैं। उस नेता का आरोप है कि पुलिस भी उनको भाजपा से नाता तोड़ने के लिए धमका रही है। इस हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed