फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Work on Zojila pass between Kashmir and Ladakh soon

कश्मीर-लद्दाख के बीच जोजिला सुरंग पर काम जल्द : गडकरी

Fri, 03 Jul 2020 07:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Jul 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Work on Zojila pass between Kashmir and Ladakh soon
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के बीच पूरे साल संपर्क के लिए रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग पर जल्द काम शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह सुरंग परियोजना पिछले छह साल से अटकी हुई है। श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 11,578 फुट की ऊंचाई पर स्थित जोजिला दर्रा की रणनीतिक अहमियत है। सर्दियों में बंद हो जाने से कश्मीर से लद्दाख कट जाता है।

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि हम लद्दाख को जोड़ने के लिए करीब 7,500 से 8,000 करोड़ रुपये की लागत वाली जोजिला सुरंग पर भी काम शुरू कर रहे हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय के जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार अवसर, बाधाएं और समस्याओं पर आयोजित वीडियो कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नया एक्सप्रेस राजमार्ग का निर्माण दिल्ली को अमृतसर और कटड़ा से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे दिल्ली और अमृतसर के बीच 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से यात्रा समय चार घंटे कम हो जाएगा। एमएसएमई मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग के दो साल में 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के लिए प्रयास जारी हैं। 31 मार्च की स्थिति के अनुसार कारोबार 88,000 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल टनल का उद्घाटन  सितंबर में पीएम मोदी करेंगे  
लाहौल-स्पीति। पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सितंबर के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल (रोहतांग) का उद्घाटन करेंगे। 31 अगस्त तक टनल बनकर तैयार हो जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed