फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Work on 5G spectrum auction started, service may be available this year

5G Spectrum: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पर काम शुरू, इस साल मिल सकती है सेवा

Mon, 30 May 2022 06:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 May 2022 06:59 AM IST
सार

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस सेवा से देश में स्टार्टअप के इकोसिस्टम में तेजी गवर्नेंस में सुधार और जीवन को आसान बनाने के साथ कारोबार में भी मदद मिलेगी। भारत 2022 तक 25 लाख किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर को पहुंचान की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
Work on 5G spectrum auction started, service may be available this year
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

विस्तार

देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पर जमीनी कार्य शुरू हो चुका है। इस साल इसकी सेवा शुरू की जा सकती है। दूरसंचार के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। बड़ी संख्या में रोजगार भी इसके जरिये पैदा होंगे।

विज्ञापन


2025 कर 2.2 करोड़ सक्षम कामगारों की 5जी केंद्रित तकनीक के लिए जरूरत होगी।  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस सेवा से देश में स्टार्टअप के इकोसिस्टम में तेजी गवर्नेंस में सुधार और जीवन को आसान बनाने के साथ कारोबार में भी मदद मिलेगी। भारत 2022 तक 25 लाख किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर को पहुंचान की योजना बना रहा है। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के अनुसार, भारत में 2026 तक 5जी के 35 करोड़ ग्राहक हो सकते हैं जो कुल मोबाइल फोन ग्राहकों का 27 फीसदी होगा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में भी नौकरियां
दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत में नेट से लेकर अंतरिक्ष कम्युनिकेशन और 5जी से लेकर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं जैसे क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। उन क्षेत्राों में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, जहां पर अभी काफी कम हैं। जल्द ही हम नीतिगत बाधाओं को दूर करने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख लोगों को प्रशिक्षण देगी परिषद
दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद ने कहा कि 5जी, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बिग डाटा एनालिसिस जैसी नई प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में 1.5 लाख से अधिक पेशेवरों की मांग है। इस क्षेत्र में मांग व आपूर्ति में 28 फीसदी का अंतर है, जो लगातार बढ़ता जाएगा। परिषद 5जी सेवाओं के लिए 3 वर्षों में एक लाख लोगों को प्रशिक्षित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed