फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर की कोहली-शास्त्री को चेतावनी, बोले- 'नहीं जीते तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें दोनों'

Sat, 22 Dec 2018 11:58 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 22 Dec 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar issue ultimatum to Virat Kohli and Ravi Shastri before Boxing Day Test
kohli-shastri- gavaskar

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत सपोर्टिंग स्टाफ की भूमिका को लेकर एक बेहद विवादास्पद बयान दे डाला है। गावस्कर के मुताबिक अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही टीम इंडिया यह सीरीज अपने नाम नहीं करती तो कोच और कप्तान पर सवाल उठना लाजमी है

Sunil Gavaskar issue ultimatum to Virat Kohli and Ravi Shastri before Boxing Day Test
virat kohli

गावस्कर ने कहा, 'बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गैर-मौजूदगी में विश्व की नंबर एक टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट में यह साबित भी किया है। अब पर्थ में मिली हार से सबक लेकर टीम इंडिया को अगले दो टेस्ट मैचों में बाजी मारनी ही होगी।'

Sunil Gavaskar issue ultimatum to Virat Kohli and Ravi Shastri before Boxing Day Test
virat kohli ravi shastri

गौरतलब है कि मौजूदा टेस्ट सीरीज की अगले दो मुकाबले मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने हैं। हालांकि अपने स्टार परफॉर्मर के बिना भी ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में भारत को शिकस्त दे चुकी है। इसे लेकर गावस्कर ने कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar issue ultimatum to Virat Kohli and Ravi Shastri before Boxing Day Test
team india

गावस्कर ने कहा, 'साल 2018 में टीम इंडिया विश्व की नंबर एक टीम बनकर उभरी है, लेकिन विदेशों में टीम इंडिया की हार किसी से नहीं छुपी है। इसमें चनयकर्ताओं की गलतियों को पर्दे में रखना एक बड़ी भूल होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल के पहले दौरे से यह गलतियां अब तक लगातार जारी रही हैं।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar issue ultimatum to Virat Kohli and Ravi Shastri before Boxing Day Test
ट्रॉफी के साथ कोहली - फोटो : ani

गावस्कर ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का ठीकरा भी चयनकर्ताओं के सिर पर फोड़ा। उन्होंने कहा, 'चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले फील्डिंग करने के अलावा दक्षिण अफ्रीक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के चयन में सेलेक्टर्स ने अच्छा काम नहीं किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed