फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Won’t resign on opposition’s false accusation, says Karnataka CM Siddaramaiah

Karnataka: CM सिद्धारमैया बोले- विपक्ष के झूठे आरोप पर नहीं दूंगा इस्तीफा, राज्य की जनता को बताऊंगा सही स्थिति

Sat, 05 Oct 2024 04:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

Karnataka: सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर विपक्ष पार्टियां झूठे आरोपों के आधार पर मेरे इस्तीफे की मांग करती हैं, तो क्या मुझे इस्तीफा देना चाहिए? हम इन आरोपों का जवाब देंगे और लोगों को सच बताएंगे। 

विज्ञापन
Won’t resign on opposition’s false accusation, says Karnataka CM Siddaramaiah
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मुख्ममंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह विपक्ष के 'झूठे आरोपों' के आधार पर अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य की जनता के सामने सही स्थिति पेश करेंगे। 

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर विपक्ष पार्टियां झूठे आरोपों के आधार पर मेरे इस्तीफे की मांग करती हैं, तो क्या मुझे इस्तीफा देना चाहिए? हम इन आरोपों का जवाब देंगे और लोगों को सच बताएंगे। 
विज्ञापन


मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) जमीन आवंटन मामले के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर दलित और अनुसूचित जनजाति के नेताओं की बैठकें हो रही हैं। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ये गतिविधियां क्यों हो रही तो सिद्धारमैया ने जवाब दिया कि लोग अनावश्यक अटकलें लगा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मंत्री चर्चा करेंगे, लेकिन क्या आपको अटकलें लगानी चाहिए? जब लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से मिलते हैं, तो लोग अटकलें लगाते हैं। अतीत में भी ऐसी बैठकें होती रहे रही हैं, लेकिन अब ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?  

सिद्धारमैया ने जी.टी. देवगौड़ा का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने केवल सच्चाई बताई है। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने सच्चाई बताई है। इसमें गलत क्या है? देवगौड़ा जद (एस) की कोर समिति के अध्यक्ष हैं और मुडा के सदस्य भी हैं। 

कन्नड़ को राज्य की 'व्यावसायिक भाषा' बनाने का किया आह्वान
सीएम सिद्धारमैया ने शनिवार को कर्नाटक के लोगों से कन्नड़ को अपनी 'व्यावसायिक भाषा' बनाने का आह्वान किया। पूर्ववर्ती मैसूर राज्य को कर्नाटक नाम दिए जाने के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम सिद्धारमैया ने लोगों से कर्नाटक को कन्नड़ राज्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, यहां रहने वाले सभी लोग कन्नड़ हैं। आपकी घरेलू भाषा चाहे जो भी हो, 'व्यावसायिक भाषा' कन्नड़ ही होनी चाहिए। कन्नड़ राज्य की मुख्य और पहली भाषा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हर भाषा सीखें, लेकिन कन्नड़ राज्य की आधिकारिक भाषा होनी चाहिए।



विशेष अदालत के आदेश के बाद लोकायुक्त पुलिस ने 27 सितंबर को सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती और अन्य के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की है। विशेष अदालत की ओर से यह आदेश उस समय आया है, जब हाईकोर्ट ने सिद्धारमैया के खिलाफ राज्यपाल थावरचंद गहलोत के द्वारा जांच की मंजूरी को बरकरार रखा है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी सिद्धारमैया के खिलाफ 14 भूखंड आवंटन में कथित अनियमितताओं के लिए एक ईसीआईआर दर्ज की है। मुडा ने मंगलवार को सिद्धारमैया की पत्नी को आवंटित 14 भूखंड वापस लेने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed