{"_id":"6044e82f8ebc3ee6487f0615","slug":"womens-day-holiday-declared-for-women-govt-employees-in-telangana-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: तेलंगाना में सरकारी महिला कर्मियों के लिए आठ मार्च को अवकाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: तेलंगाना में सरकारी महिला कर्मियों के लिए आठ मार्च को अवकाश
Sun, 07 Mar 2021 08:20 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना सरकार ने रविवार को राज्य की सभी महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना सरकार ने आठ मार्च को राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है, जिसे ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संलग्न महिलाओं की सफलता का जश्न मनाने और अनुकरण करने का अवसर है।
विज्ञापन
सौंदरराजन ने कहा कि सदियों से हमारी विरासत, संस्कृति और परंपराएं महिलाओं का सम्मान करती आ रही हैं और उन्हें देवी शक्ति के रूप में पूजा जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त समय है कि हम सही मायने में लैंगिक समानता की भावना को लागू करें और अधिक न्यायसंगत एवं समावेशी दुनिया बनाने के लिए महिलाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निर्णय लेने में बढ़ावा दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2021 विषय: ‘वूमेन इन लीडरशिप: अचीविंग एन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड’ की सच्ची भावना में हम सब मिलकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास और लैंगिक समानता के लिए संकल्प लें और काम करें।’’
राव ने कहा कि महिलाएं विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और सभी क्षेत्रों में पुरुषों से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राव ने कहा कि यदि महिलाओं को मौका दिया जाता है, तो वे चमत्कार कर सकती हैं।
राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार महिलाओं के विकास और उन्हें प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।