फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women were stripped and beaten for build toilets in gorakhpur by a retired soldier

शौचालय बनवा रही महिला को रिटायर्ड सिपाही ने निर्वस्त्र कर पीटा, हालत गंभीर

Wed, 02 Nov 2016 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गोरखपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
Women were stripped and beaten for build toilets in gorakhpur by a retired soldier
चिलुआताल क्षेत्र में सोमवार की सुबह अपनी जमीन पर शौचालय बनवा रही महिला की रिटायर्ड सिपाही ने घरवालों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव में आई उसकी जेठानी भी घायल हो गई। मारपीट में महिला के कपड़े फट गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा। हमलावरों के भय से कोई भी व्यक्ति बीच-बचाव करने नहीं आया। पिटाई से घायल एक महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने भी आरोपियों के  खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के पुरुषों को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन


 चिउटीजाम गांव की रहने वाली महिला अपने घर के सामने शौचालय बनवाने के लिए सोमवार को गड्ढा खोदवा रही थी। घर के पास ही रहने वाले रिटायर्ड सिपाही ने इस पर आपत्ति की और काम रुकवा दिया। विरोध करने पर उन्होंने घर वालों के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने जब महिला की जेठानी पहुंची तो उन्हें भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि मारपीट में एक महिला के कपड़े फट गए, मगर हमलावरों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मंगलवार को डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि नेताओं के दबाव में पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, उलटे तहरीर लेकर पहुंचे परिवार के पुरुषों को ही थाने में बैठा लिया। मंगलवार को पीड़ित महिला की बहन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी देने के साथ ही कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed