फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Serial Killers Arrested for Killing 4 With Cyanide-Laced Drinks In Andhra pradesh

Crime: पहले अजनबियों से दोस्ती, फिर ड्रिंक में जहर...सीरियल किलर महिलाएं ऐसे अपराध को देती थीं अंजाम; गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 10:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:38 AM IST
सार

चार लोगों की हत्या करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मुनगप्पा रजनी, मदियाला वेंकटेश्वरी और 60 साल की गुलरा रामनम्मा के रूप में हुई। 
 

विज्ञापन
Women Serial Killers Arrested for Killing 4 With Cyanide-Laced Drinks In Andhra pradesh
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के तेनाली में तीन महिलाएं पहले अजनबियों से दोस्ती करतीं। उसके बाद उन्हें पेय पदार्थ में सायनाइड मिलाकर दे देतीं। इसके बाद मासूम लोगों से सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लेती थीं। हालांंकि, पुलिस ने अब इन सीरियल किलर महिलाओं पर शिकंजा कसा है। 

विज्ञापन


चार लोगों की हत्या का आरोप
पेय पदार्थ में सायनाइड मिलाकर तीन महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 40 साल की मुनगप्पा रजनी, 32 वर्षीय मदियाला वेंकटेश्वरी और 60 साल की गुलरा रामनम्मा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


ऐसे देती थीं अपराध को अंजाम
पुलिस के अनुसार, महिलाएं उन पीड़ितों को निशाना बना रही थीं, जिनके पास सोने के आभूषण, नकदी या अन्य कीमती सामान होते थे। पहले बे अजनबियों से दोस्ती करती थीं। फिर मौका देखकर ड्रिंक में सायनाइड मिला देती थीं। सायनाइड पीने के बाद इंसान का जिंदा बचना मुश्किल हो जाता था। पीड़ित पेय पीने के तुरंत बाद मर जाते थे। इसके बाद महिलाएं उनका कीमती सामान चुराकर फरार हो जाती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में हुई थी एक महिला की हत्या
पुलिस जांच से पता चला कि महिलाएं कम से कम चार हत्याओं में शामिल थीं। इनमें नागुर बी नाम की महिला की हत्या भी शामिल थी, जिसकी इस साल जून में हत्या कर दी गई थी। महिलाओं ने दो अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन वे बच गए।

मुख्य आरोपी मडियाला वेंकटेश्वरी अपराध की दुनिया में कोई नई नहीं थीं। उसने कंबोडिया की यात्रा से पहले चार साल तक स्वयंसेवक के रूप में काम किया था, जहां वह साइबर अपराधों में शामिल थी। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से सायनाइड और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित तौर पर उन्हें सायनाइड मुहैया कराया था। 


इन धाराओं में केस दर्ज 
पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं ने अपराध कबूल कर लिया है और उन्हें भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जॉली जोसेफ सायनाइड मामले की याद ताजा
तेनाली की घटना ने केरल के जॉली जोसेफ सायनाइड मामले की याद दिला दी। केरल के कोजीकोड इलाके में एक जगह है कूड़थई। 2002 से लेकर 2016 तक इस इलाके में छह हत्याएं हुई थीं, जिनमें एक चीज कॉमन थी। सभी हत्याओं में सायनाइड का इस्तेमाल किया गया था। 2019 में इस मामले की जांच हुई और जब सच सामने आया तो लोगों की रूह कांप गई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed