फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women said they know rahul gandhi loved Tamil Nadu and they are ready to get him married to Tamil girl

Bharat Jodo Yatra: महिला ने छेड़ी राहुल गांधी की शादी की बात, केरल में सड़क किनारे भोजनालय में किया नाश्ता

Sun, 11 Sep 2022 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

राहुल गांधी यात्रा में लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें मनरेगा के कार्यकर्ता मिले। इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी की शादी की बात छेड़ दी।

विज्ञापन
women said they know rahul gandhi loved Tamil Nadu and they are ready to get him married to Tamil girl
मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी - फोटो : ट्विटर/जयराम रमेश

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों खूब चर्चाओं में है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 150 दिनों के भीतर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से गुजरते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। यात्रा आज पांचवें दिन केरल में प्रवेश कर चुकी है लेकिन इससे पहले तमिनलाडु में राहुल गांधी के साथ ऐसी घटना घटी, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। 

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी यात्रा में लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें मनरेगा के कार्यकर्ता मिले। इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी की शादी की बात छेड़ दी और  कहा कि वो जानती हैं कि राहुल गांधी तमिलनाडु से कितना प्रेम करते हैं। वो उनकी यहीं शादी करवाना चाहती हैं। इसके बाद राहुल गांधी थोड़े से झेंपे और फिर मुस्कराने लगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है। उन्होंने मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ राहुल की तस्वीर को साझा करते हुए  लिखा- भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन का एक मजेदार पल। आज दोपहर मार्थंडम में महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में एक महिला ने कहा कि वे जानती हैं कि राहुल गांधी तमिलनाडु से प्यार करते हैं और वे उनकी एक तमिल लड़की से शादी कराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से शुरू हुई। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सुधाकरण, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी.सतीशन और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव तारिक अनवर और पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओ में केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, ओमान चांडी व रमेश चेन्नीथला शामिल रहे। 



यह पदयात्रा केरल में 19 दिन चलेगी। यह केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मल्लपुरम सहित विभिन्न जिलों से गुजरेगी। कुल 3570 किलोमीटर का पैदल सफर कर यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी। 


चाय की दुकान पर ठहरे राहुल, दुकानदार ने बताया अनुभव
यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी आज सुबह तिरुवनंतपुर-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी देर रुके। उदयनकुलमगरा के पास कुन्नाथुविला में चाय की खुश्बू ने उनके कदमों को रोक दिया। अचानक से राहुल गांधी के दुकान में आते ही दुकान के मालिक स्टैनली को सुखद आश्चर्य हुआ। 

स्टैनली ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी दुकान के रास्ते से भारत जोड़ो यात्रा का पैदल मार्च गुजरने के बारे में सुना था। हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राहुल उनकी दुकान पर रुकेंगे। लेकिन यह उनकी उम्मीद से परे था कि नाश्ते के लिए राहुल उनकी दुकान पर रुके। स्टैनली ने बताया कि इससे वह बेहद खुश हैं। 

चाय की दुकान के मालिक ने कहा, मैं काफी हैरान था जब एक वीआईपी गेस्ट मेरी दुकान पर आया और चाय व नाश्ता किया। मैंने सुना था कि राहुल गांधी की यात्रा इधर से गुजरेगी। राहुल गांधी मेरी दुकान पर आएंगे, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। मैं भी दुकान से पदयात्रा को देख रहा था। 

स्टैनली ने बताया कि राहुल गांधी के यहां पहुंचने के पांच मिनट पहले एक आदमी आया और हमसे कहा कि राहुल गांधी यहां चाय पीने आएंगे और मुझे टेबल साफ करने के लिए कहा।  उन्होंने  बताया कि राहुल ने चाय-नाश्ता किया, बिस्कुट और केले खाए। मैं दुकान में अकेला था। चाय पीने के बाद उन्होंने मुझे फोटो लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया, वह बहुत खुश थे, उन्होंने मेरे साथ तस्वीरें लीं। यह पहली  बार है जब कोई महान नेता मेरी दुकान पर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed