फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women's Day: Air India's 52 flights will be held in the hands of women

महिला दिवस: एयर इंडिया की 52 उड़ानों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी

Fri, 08 Mar 2019 02:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: Air India's 52 flights will be held in the hands of women
प्रतीकात्मक तस्वीर

एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। 

विज्ञापन


इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। एयर इंडिया इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है। 
विज्ञापन


इन उड़ानों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लदंन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूयॉर्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग की उड़ानें शामिल हैं। एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने सभी महिला चालक दल के सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed