फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women power has achieved new milestone in country participation in labour force has now reached 37 percent

Report: देश में नारी शक्ति ने हासिल किया नया मुकाम, श्रम बल में अब 37 फीसदी तक पहुंची भागीदारी

Sat, 14 Oct 2023 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 05:46 AM IST
सार

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट में श्रम बल भागीदारी मापने के सामान्य स्थिति सिद्धांत के आधार पर बताया है कि देश में महिला श्रम बल भागीदारी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Women power has achieved new milestone in country participation in labour force has now reached 37 percent
working women

विस्तार

भारत में श्रम के मामले में नारी शक्ति ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि महिला श्रम बल भागीदारी दर (एफएलएफपीआर) वर्ष 2022-23 में बढ़कर 37 फीसदी पर पहुंच गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक, नारी शक्ति को इस ऊंचाई पर पहुंचाने में सरकार की नीतिगत पहलों का बड़ा योगदान रहा है।

विज्ञापन

बयान के मुताबिक, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 9 अक्टूबर को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट में श्रम बल भागीदारी मापने के सामान्य स्थिति सिद्धांत के आधार पर बताया है कि देश में महिला श्रम बल भागीदारी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

विज्ञापन

05 साल में 13% की बढ़ोतरी
मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, महिला श्रम बल भागीदारी दर 2018-19 में 24.5 फीसदी रही जो 2017-18 में 23.3% थी। वहीं, वर्ष 2019-20 में यह दर 30 फीसदी रही और 2020-21 में बढ़कर 32.5 फीसदी पर पहुंच गई। 2021-22 में एफएलएफपीआर 32.8 प्रतिशत रही थी और 2023 में 4.2 फीसदी बढ़कर 37.0% पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के कार्यक्रमों का परिणाम  
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक, यह वृद्धि महिलाओं के दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक विकास के उद्देश्य से की गई नीतिगत पहलों से महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के सरकार के निर्णायक कार्यक्रम का परिणाम है। सरकार की पहल महिला जीवन के हर पहलू से जुड़ी हैं, जिसमें लड़कियों की शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता सुविधा और कार्यस्थल पर सुरक्षा आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नीतियां और कानून सरकार के महिला-नेतृत्व वाले विकास एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed