फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women panchayat representatives Lakhpati Didis to be special guests at Independence Day celebrations

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों को न्योता, लखपति दीदियों को भी होगा सम्मान

Tue, 13 Aug 2024 06:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 13 Aug 2024 06:32 PM IST
सार

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले में होने वाले समारोह में देश भर के पंचायती राज संस्थानों से जुड़ीं 400 महिलाएं भी शामिल होंगींं। इसके अलावा लखपति दीदियों और ड्रोन दिदियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Women panchayat representatives Lakhpati Didis to be special guests at Independence Day celebrations
ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

78वां स्वतंत्रता दिवस पंचायती राज संस्थानों से जुड़ी महिलाओं के लिए भी बेहद खास होने वाला है। दरअसल, पंचायती राज मंत्रालय का कहना है कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लाल किले में होने वाले समारोह में देश भर के पंचायती राज संस्थानों से जुड़ीं 400 महिलाएं भी शामिल होंगींं। इन सभी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।   

विज्ञापन


लखपति दीदियों-ड्रोन दीदियों का भी होगा सम्मान
उधर, ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए 45 ‘लखपति दीदियों’ और 30 ‘ड्रोन दीदियों’ को भी आमंत्रित किया गया है। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी को सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने ‘नमो ड्रोन दीदी’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू किया है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अलावा लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं, जिनकी सालाना कमाई एक लाख से अधिक होती है। 
विज्ञापन


बुधवार को मिलेगा सम्मान
पंचायती राज की महिला प्रतिनिधियों को बुधवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बताया गया है कि बुधवार को एक राष्ट्रीय कार्यशाला का भी आयोजना किया जाएगा। इस आयोजन को किरन बेदी, पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल संबोधित करेंगे। कार्यशाला के दौरान महिला प्रतिनिधियों की उभरती भूमिका पर जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अलग अलग भाषाओं वाले ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की भी शुरुआत की जाएगी। इस पोर्टल में भारत की 22 भाषाओं को शामिल किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अलग अलग भाषा बोलने वाले समुदायों के बीच पहुंच बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed