{"_id":"5749f6df4f1c1b544b69114b","slug":"women-opens-protest-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदियों से इत्तेहाद के खिलाफ अब महिलाओं का मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देवबंदियों से इत्तेहाद के खिलाफ अब महिलाओं का मोर्चा
बरेली/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्म
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंदी और बरेलवी मसलक के विवाद पर चंद दिन की खामोशी के बाद अब बरेली में नई शुरुआत महिलाओं की कांफ्रेंस के जरिए की गई। आमतौर पर महिलाओं की मजलिसों और जलसों में दीन पर चर्चा होती है या बुजुर्गों की शान में तकरीरें और नसीहतों की बातें हुआ करती हैं। यह पहला मौका है जब तिलियापुर (सीबीगंज) में मसलके आला हजरत कांफ्रेंस के बहाने महिला आलिमों ने सीधे-सीधे देवबंदी और वहाबियों को निशाने पर रखा।
विज्ञापन
इस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि आलिमा फाजिला शाइस्ता नूरी (बहेड़ी) ने कहा कि औरतों को परदे में रहना जरूरी है। परदा औरत को हर बुरी नजर से बचाता है और उसकी हिफाजत करता है। उन्होंने कहा कि परदा कोई शर्म या जुल्म की बात नहीं बल्कि इस्लाम में परदा औरत के लिए एक फख्र की बात है। साथ ही गुस्ताखे रसूल से दूर रहने की भी बात कही।
विज्ञापन
आलिमा फातिमा अजहरी तिलियापुरी ने इल्म की फजीलत और गुस्ताखे रसूल के बारे में बयान किया। उन्होंने कहा कि देवबंदी वहाबी से किसी भी कीमत पर इत्तेहाद नहीं हो सकता। न ही उनसे दोस्ती हो सकती है और न ही मिलना जुलना। इल्म सीखना हर मर्द व औरत पर फर्ज है। आलिमा शाहीन रामपुरी ने मसलके आला हजरत पर कायम रहने की तबलीग की। आलिमा सादिया फातिमा रामपुरी ने वजू, तरन्नुम रामपूरी ने नमाज के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन
इस दौरान शायरा हिना ने हुजूर की शान में नातिया कलाम पेश किया। इसके अलावा आलिमा आयशा तिलियापुरी, आलिमा साजिदा तिलियापुरी, आलिमा अनम आदि ने अलग-अलग विषय पर तकरीर की। जलसे का संयोजन मोहम्मद बख्तियार खां ने किया। सहयोग मोहम्मद अहमद, सलमान रजा खां आदि का रहा।