{"_id":"631616429c6af47a3f78bf11","slug":"women-employees-giving-better-output-after-several-measures-union-minister-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jitendra Singh: केंद्रीय मंत्री का दावा- बेहतर काम रहीं महिला कर्मचारी, केंद्र की कई सुविधाएं इसकी वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jitendra Singh: केंद्रीय मंत्री का दावा- बेहतर काम रहीं महिला कर्मचारी, केंद्र की कई सुविधाएं इसकी वजह
Mon, 05 Sep 2022 09:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:01 PM IST
सार
महिला कल्याण के लिए किए गए कुछ प्रमुख सुधारों और पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने 730 दिनों के सीसीएल के अनुदान को जारी रखने, एलटीसी की सुविधा, विकलांग बच्चे के मामले में 22 वर्ष की सीमा को हटाने जैसे कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
Dr. Jitendra Singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी कई सुविधाओं के कारण बेहतर प्रोडक्शन दे रही हैं, जिसमें 730 दिन का चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) और लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) शामिल हैं।
शिक्षक दिवस के अवशर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), पेंशन विभाग और अन्य के महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने यह भी कहा कि अभी तीन महीने पहले डीओपीटी ने साठ दिन का विशेष अनुदान देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
महिला कल्याण के लिए किए गए कुछ प्रमुख सुधारों और पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने 730 दिनों के सीसीएल के अनुदान को जारी रखने, एलटीसी की सुविधा, विकलांग बच्चे के मामले में 22 वर्ष की सीमा को हटाने जैसे कदम उठाए हैं। सीसीएल का लभा उठाने वाले नौकर और विकलांग महिला कर्मचारियों को तीन हजार रुपये प्रति माह के विशेष भत्ते के परिणामस्वरूप बेहतर उत्पादन हुआ है, इसके अलावा महिला कर्मचारियों के लिए जीवनयापन आसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डीओपीटी द्वारा समय-समय पर विभिन्न निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए महिला कर्मचारियों के लाभ के नियमों और विनियमों में विशेष प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया है।
सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन सुधारों ने महिलाओं के लिए काम करने में आसानी को सक्षम किया है और वास्तव में व्यापक अर्थों में महिला कर्मचारियों को अपनी क्षमता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बड़े सामाजिक सुधार किए हैं।
उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने और उन्हें पेशेवर और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन प्रदान करने के लिए ठोस प्रयास किए हैं।