फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women died due to 'ban on currency' in Kushinagar

'ये नोट अब नहीं चलेंगे' सुनकर सदमे में आई बुजुर्ग महिला की मौत!

Thu, 10 Nov 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो /अमर उजाला, कुशीनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
Women died due to 'ban on currency' in Kushinagar
महिला की सदमे से मौत
सरकारें जब एक झटके में बड़े निर्णय लेती हैं तो उनके कुछ साइड इफेक्ट भी जरूर सामने आते हैं, ऐसे साइड इफेक्ट जिनसे सरकारों का नहीं लेकिन आम आदमी का सरोकार जरूर जुड़ा होता है। और जब वो साइड इफेक्ट किसी की जान लेने लगें तो क्या कहेंगे।
विज्ञापन


जी हां, केंद्र सरकार द्वारा एक झटके में 500 और एक हजार के नोट बदलने के निर्णय पर बेशक अभी देश मंथन कर रहा है लेकिन इसके चलते यूपी के सुदूर गांव में एक वृद्धा की जान जरूर चली गई।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले में एक बुजुर्ग महिला जैसे तैसे जोड़े गए अपने पैसों को बदलने के लिए बैंक गई थी। जहां किसी ने उनसे कह दिया कि ये नोट अब नहीं चलेंगे। यह सुनते ही वृद्धा ऐसे सदमें में आई की वहीं दम तोड़ दिया। हमेशा की तरह प्रशासन के कानों तक खबर पहुंची तो जांच की बात कहकर मामला खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़े गए पैसे बदलवाने बैंक पहुंची थी वृद्धा

Women died due to 'ban on currency' in Kushinagar
वृद्धा की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार मामला कुशीनगर जिले के खबराभार गांव का है। गांव निवासी तीर्थराजी देवी का परिवार गांव में कपडों की धुलाई और प्रेस का काम करता है। तीर्थराजी भी परिवार के काम में हाथ बंटाती थीं। इसी काम में से उन्होंने उन्होंने तिनका तिनका जोड़कर कुछ रकम इकट्ठी की थी।

इसी बीच कल शाम उन्हें पता चला कि सरकार ने पुराने नोट बंद कर दिए हैं। इस पर सुबह उठते ही तीर्थराजी देवी 1000 के चंद नोट लेकर बदलने सेंट्रल बैंक की शाखा पर पहुंची थी। वहां जाकर पता चला कि बैंक बंद है। इसी बीच उनके हाथ में नोट देख किसी ने कह दिया कि "ये तो अब बेकार हो गए हैं नहीं चलेंगे।"

बताया जाता है कि यह सुनते ही उन्हें ऐसा झटका लगा कि दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों को सूचना मिली तो रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उनके शव को घर लाया गया। शाम को परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए गंडक तट पर लेकर पहुंचे।

वहीं डीएम शंभू कुमार का कहना है कि उन्हें भी इस तरह की जानकारी मिली थी। वह जांच के लिए राजस्व विभाग की टीम को उनके घर भेजेंगे। जांच के बाद ही अधिकृत रूप से कुछ कहा जाएगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने एक दिन पूर्व ही 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed