{"_id":"5ee58c658ebc3e432d369189","slug":"women-are-more-vulnerable-to-corona-virus-than-men-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कोरोना से अधिक जान का खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कोरोना से अधिक जान का खतरा
Sun, 14 Jun 2020 08:03 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर भले ही अध्ययनों में यह सामने आया हो कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा खतरा है, लेकिन भारत के मामले में यह संभावना उलट रही है। वैज्ञानिकों के एक समूह के अध्ययन में सामने आया है कि भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा रही हैं।
विज्ञापन
भारत में जहां पुरुषों के लिए कोविड-19 से जुड़ी मौत का प्रतिशत (सीएफआर) 2.9 फीसदी रहा है, वहीं महिलाओं के लिए इसका आंकड़ा 3.3 फीसदी रहा। हालांकि, अध्ययन के मुताबिक, संक्रमण की चपेट में आने की बात की जाए तो महिलाओं के मुकाबले यह खतरा पुरुषों के लिए ज्यादा है। ग्लोबल हेल्थ साइंस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों के समूह ने दावा किया है कि 20 मई तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों में 66 फीसदी पुरुष और 34 फीसदी महिलाएं थीं।
विज्ञापन
इससे पहले भारत के परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने देश में करीब 75 फीसदी संक्रमण के मामले पुरुषों के बताए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कोरोना से होने वाली मौत की दर 3.34 प्रतिशत फीसदी बताई है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि ये आंकड़ा 4.8 फीसदी तक हो सकता है। इस शोध को दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर ने कई भारतीय और अमेरिकी शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पूरा किया है।
विज्ञापन