{"_id":"5a5cbbb84f1c1b8d268b4870","slug":"woman-who-was-pregnant-with-a-rape-sought-permission-from-the-administration-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेप से गर्भवती हुई युवती ने प्रशासन से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेप से गर्भवती हुई युवती ने प्रशासन से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मेदिनीपुर जिले में बलात्कार की वजह से गर्भवती होने वाली 17 साल की एक युवती ने जिला प्रशासन से आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। नतीजतन वह गर्भवती हो गई। बलात्कारी युवक तब से फरार है।
विज्ञापन
रविवार को मेदिनीपुर के सूताहाटा थाने के ओसी जलेश्वर तिवारी ने बताया कि जिला शासक के दफ्तर से पुलिस को पता चला है कि एक युवती ने आत्महत्या की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
युवती के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। तिवारी ने बताया कि युवती को महसूस हो रहा है कि कुंवारी मां के तौर पर समाज में जीवित रहना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि बलात्कारी युवक फिलहाल लापता है। उसके घरवाले पहले इस शादी के लिए तैयार थे, लेकिन अब वे इसके लिए सहमत नहीं हैं।
पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर अभियुक्त के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शनिवार को राज्य मानवाधिकार आयोग की एक टीम ने भी सूताहाटा जाकर पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात की थी।