फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman MBBS student commits suicide in Pune college hostel News In Hindi

Pune Student Suicide: राजस्थान की MBBS छात्रा ने मौत को गले लगाया, सुसाइड नोट में लिखा- पढ़ाई जारी रखने की चाह

Wed, 06 Aug 2025 12:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 12:35 PM IST
सार

पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 21 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। राजस्थान की रहने वाली छात्रा ने नोट में बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करा रही थी और पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। 

विज्ञापन
Woman MBBS student commits suicide in Pune college hostel News In Hindi
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 21 साल की मेडिकल छात्रा ने मंगलवार रात को पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वह राजस्थान की रहने वाली थी और एमबीबीएस के दूसरे साल की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन

छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में दो अन्य लड़कियों के साथ रहती थी। देर शाम तक जब वह कमरे में नहीं लौटी, तो उसकी रूममेट्स ने पुलिस को सूचना दी। उसी दौरान हॉस्टल की एक अन्य छात्रा ने उसे दूसरे कमरे में फांसी पर लटके देखा और तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को बताया।

विज्ञापन


आत्महत्या नोट में क्या कुछ लिखा
बता दें कि पुलिस को मौके पर एक नोट मिला, जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह मानसिक स्वास्थ्य के लिए इलाज करा रही थी और आगे पढ़ाई करना चाहती थी। नोट में उसने किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह स्कूल के दिनों से ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज ले रही थी। उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed