फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman lawyer thrashed publicly In Karnataka

Karnataka News: महिला वकील की लात-घूंसों से सरेआम पिटाई, तमाशा देखते रहे लोग 

Mon, 16 May 2022 08:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 May 2022 08:03 AM IST
सार

आरोपी और पीड़ित महिला एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने महिला और उसके पति पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Woman lawyer thrashed publicly In Karnataka
महिला वकील की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के बागलकोट में एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी गई। उसे लात-घूंसों से बीच बाजार मारा गया। आरोपी उसके पेट पर लात मारता रहा, थप्पड़ों की बौछार करता रहा। महिला वकील गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आसपास खड़े लोगों में कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना विनायक नगर इलाके में सर्कल रोड की है। यहां महनतेश नाम के व्यक्ति ने संगीता शिक्केरी नाम की महिला की पिटाई कर दी। संगीता पेशे से वकील है। पुलिस ने बताया महनतेश और संगीता एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी महनतेश फोटोग्राफी का काम करता है। 
विज्ञापन


लोगों ने बनाया वीडियो
आरोपी महनतेश ने पहले तो संगीता पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इसके बाद उसने संगीता के पेट पर लात भी मारी। संगीता को बचाने के बजाए लोग इस घटना का वीडियो बनाते दिखाई दिए। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला वकील को काफी चोट आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित महिला के बीच संपत्ति विवाद में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed