{"_id":"5f8b5af88ebc3e5fa2076284","slug":"woman-killed-on-suspicion-of-being-a-thief-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: चोर होने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: चोर होने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 4 गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2020 02:28 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कुछ लोगों ने चोर होने के संदेह में एक 41 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना में महिला का पति भी घायल हो गया है। काशीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के चिनपुकुर गांव में हुई घटना के सिलसिले में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मृतक महिला के पति अली हुसैन मौला द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, कुल 14 लोगों ने उनमें से एक के घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला किया।
विज्ञापन
अली के इस बात का विरोध करने पर हमले के आरोपी उसके पड़ोसी ने उसकी पत्नी सूफिया बीबी पर तब तक हमला किया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से महिला को कोलकाता के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और तीन अन्य लोगों के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एफआईआर में नामजद अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।