फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman killed in Palghar after fight between daughter friend family over whatsapp status

Maharashtra: बेटी के व्हाट्सअप स्टेटस ने ले ली मां की जान, नाराज दोस्त के परिवार ने घर में घुसकर की मारपीट

Mon, 14 Feb 2022 11:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर में व्हाट्सअप स्टेटस ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी नाबालिग, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman killed in Palghar after fight between daughter friend family over whatsapp status
व्हाट्सअप स्टेटस को लेकर मारपीट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में दो परिवारों की बीच मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। छोटे से विवाद से शुरू हुए मारपीट में 48 साल की महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी के व्हाट्सअप स्टेटस से झगड़ा शुरू हुआ था। 

विज्ञापन


घटना पालघर जिले के शिवाजी नगर क्षेत्र के बोईसर का है। मामले में पुलिस ने दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मृतका की बेटी 20 साल की है, जिसने व्हाट्सअप पर स्टेटस डाला था। ये बात पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त को पसंद नहीं आई। उसे लगा कि ये स्टेटस उसकी बारे में है। उसके बाद नाबालिग दोस्त, उसकी मां और भाई लड़की के घर इसके बारे में पूछने पहुंच गए। उनलोगों के बीच बहस मारपीट तक पहुंच गई। दोनों परिवारों के झगड़े में लीलावती देवी प्रसाद की पसलियों में गंभीर चोटें आई। जिसके बाद आननफानन घायल लीलावती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अगले दिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


दोस्त, उसकी मां भाई पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि महिला को अन्य बीमारियां थी लेकिन उसकी मौत गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। मृतका की बेटी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी दोस्त को लेकर नहीं था। उसने समान्य स्टेटस डाला था। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर बोईसर पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसकी मां, भाई और बहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के लिए आईपीसी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना-स्टेटस समान्य था
आरोपियों को लोकल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं बोईसर पुलिस स्टेशन के हेड इंस्पेक्टर सुरेश कदम का कहना है कि व्हाट्सअप स्टेटस में नाबालिग को लेकर कुछ भी नहीं था, जिसे वो अपने ऊपर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed