फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman killed in fire at paper roll factory in Navi Mumbai

Fire in Navi Mumbai: नवी मुंबई की कागज फैक्ट्री में आग, जिंदा जलने से एक महिला की मौत

Mon, 09 Jan 2023 11:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

आग बूझाने के बाद जब दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है। यह महिला फैक्ट्री के किचन में काम करती थी। आग के दौरान व लपटों में घिर गई। 

विज्ञापन
Woman killed in fire at paper roll factory in Navi Mumbai
नवी मुंबई की कागज फैक्ट्री में आग - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई की एक कागज फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। शनिवार तड़के हुई इस घटना में फैक्ट्री की एक इकाई नष्ट हो गई। 

विज्ञापन

नवी मुंबई नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के अनुसार आग लगने की घटना ऐरोली इलाके में हुई। आग पर काबू पाने के लिए ऐरोली, कोपरखैरने, वाशी और रबाले के पड़ोसी इलाकों से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। शनिवार तड़के लगी आग पर कुछ घंटों में काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन

आग बूझाने के बाद जब दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया तो उन्हें एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के रूप में हुई है। यह महिला फैक्ट्री के किचन में काम करती थी। आग के दौरान वह लपटों में घिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाधव ने बताया कि आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृत महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रबाले पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही आग का कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed