फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman kidnapped in Hyderabad and Woman, minor apprehended for stealing stealing valuables in Maharashtra

Hyderabad: हैदराबाद में महिला का घर से जबरन अपहरण, मां बोली- बेटी को प्रपोज करने वाले पर शक

Fri, 09 Dec 2022 06:50 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गिरोह ने कुछ खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला की मां ने आरोप लगाया कि करीब 50 लोग पहली मंजिल पर गए और लड़की को जबरन उठा ले गए।

विज्ञापन
Woman kidnapped in Hyderabad and Woman, minor apprehended for stealing stealing valuables in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में एक लड़की को घर से जबरन उठाने का मामला सामने आया है। आदिभटला पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार शुक्रवार को अज्ञात लोगों के एक ग्रुप ने एक घर में घुसकर एक महिला का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि लाठी-डंडों से लैस युवक घर में घुसे और महिला को जबरन ले गए इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमलावरों को जब रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने लड़की के घरवालों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर भी हमला किया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गिरोह ने कुछ खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला की मां ने आरोप लगाया कि करीब 50 लोग पहली मंजिल पर गए और लड़की को जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन


उन्होनें पुलिस में जानकारी दी कि उनको शक है कि उनकी बेटी को उसी ने उठाया है जिसने कुछ पहले उसको प्रपोज किया था। उसने आगे आरोप लगाया कि पुलिस ने समय पर जवाब नहीं दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाराष्ट्र में लाखों का सामान चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर एक घर में घुसकर नौ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुराने के आरोप में एक महिला और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अछोले थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चंद्रकांत सरोदे ने बताया कि चोरी सात नवंबर से 23 नवंबर के बीच एवरशाइन सिटी के एक घर में हुई थी, जिसमें 8.36 लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे। 

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने चोरी के पैसे से एक आईफोन, केटीवी मोटरसाइकिल, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक खरीदा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.30 लाख रुपये नकद और कुल 7.3 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed