फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman jumped from car to avoid molestation van driver arrested maharashtra news updates

Maharashtra: महिला से छेड़छाड़ और बच्ची की मौत मामले में ड्राइवर गिरफ्तार, पढ़ें महाराष्ट्र से जुड़ी खास खबरें

Sun, 11 Dec 2022 11:19 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 11:19 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या महिला बच्चे के साथ वाहन से कूदी या क्या उसे धक्का दिया गया और क्या आरोपी ने बच्चे को बाहर फेंक दिया...

विज्ञापन
Woman jumped from car to avoid molestation van driver arrested maharashtra news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार को ड्राइवर ने मां-बेटी को कैब से नीचे फेंक दिया था। इस घटना में दस महीने की बच्ची मौके पर मौत हो गई थी। अब इस मामले मे पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पालघर जिले की पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि  महिला और उसका बच्चा शनिवार सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच मनोर में मस्तान नाका जाने के लिए वैन में सवार हुए थे, जो चिंचोटी से वापी तक चलती है। इसी दौरान महिला से कैब चालक और वैन में कुछ अन्य यात्रियों द्वारा महिला से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या महिला बच्चे के साथ वाहन से कूदी या क्या उसे धक्का दिया गया और क्या आरोपी ने बच्चे को बाहर फेंक दिया। साथ ही कहा कि बच्चे को पास के अस्पताल में ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। चालक को दिन में गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मजदूर ने एक व्यक्ति की लात मारकर हत्या कर दी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिविली कस्बे में मामूली सी कहासुनी को लेकर एक इमारतों में काम करने वाले मजदूर ने 52 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी।  विष्णु नगर पुलिस थाने के निरीक्षक आर एम खिलारे ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुई जब पीड़िता और 19 वर्षीय आरोपी के बीच थूकने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित विजय पटवा को धक्का दिया और लात मारी। उन्होंने कहा कि पीड़ित बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के एक निलंबित जवान और एक अन्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार 

सेना के एक निलंबित जवान और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कन्हान पुलिस थाने के अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नागपुर के कन्हान में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान संख्या 6 में ड्यूटी पर तैनात महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक जवान पर रविवार शाम कथित रूप से दो गोलियां चलाईं। 

अधिकारी ने कहा कि एमएसएफ जवान मिलिंद समाधान खोबरागड़े (29) को पेट और सिर में गोलियां लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। आरोपियों में से एक कोलारी टेकड़ी से एक निलंबित सेना का जवान है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है। उसे सेना द्वारा बर्खास्तगी का नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं, गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति कांदरी का रहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि निलंबित सेना के जवान का पिछले महीने खदान में तैनात एक कर्मी के साथ विवाद हुआ था। दोनों आरोपी उस व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे संदिग्ध तरीके से क्षेत्र में घूमने पर खोबरागड़े ने उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जताई। इस पर दोनो ने उस पर गोली चला दी। 
कन्हान पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि घटना को अंजाम देकर दोनों मौके से भाग गए थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
 उन्होंने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed