{"_id":"58fdee0c4f1c1bb365c0c23b","slug":"woman-from-hyderabad-was-divorced-by-her-husband-living-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई बैठे पति ने वॉट्सएप पर ही दे दिया पत्नी को तलाक, कहा- ये लो बर्थडे गिफ्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुबई बैठे पति ने वॉट्सएप पर ही दे दिया पत्नी को तलाक, कहा- ये लो बर्थडे गिफ्ट
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Mon, 24 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
सुमायना और उसके पति
- फोटो : ani
सुमायना नाम की एक महिला को उसके पति ने दुबई से वॉट्सएप पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक लिखकर भेजा। साथ ही मैसेज में पति ने यह भी लिखा कि यह तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट है। यह घटना हैदराबाद की है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सुमायना के पति ने वॉट्सएप मैसेज में लिखा है कि "तलाक, तलाक, तलाक... ये मेरा फैसला है। किसको लाती, जिसको बताती, जिसको बोलना है बोल दे। किसका बाप क्या करता। मैं भी अब अपनी बात नहीं बदलता। ये ही चाह रही थी न तू। ले दे दिया तेरे को बर्थडे गिफ्ट।" वहीं, सुमायना ने कहा कि मेरे सास-ससुर काला जादू करते हैं और मुझे टॉचर्र करते हैं। तलाक के बाद मेरे पिता ने मुझे पति के घर से वापस ले आए।In a case of #TripleTalaq over WhatsApp message, a woman from Hyderabad was divorced by her husband living in Dubai, in November last year. pic.twitter.com/6611tv6Qzj
— ANI (@ANI_news) April 24, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब हो कि पूरे देश में अभी ट्रिपल तलाक का मुद्दा खासी चर्चा में हैं। इससे पहले भी यूपी में नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी शुमला जावेद को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था। फिलहाल इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें कोई पत्रों के जरिये, तो कोई फोन के जरिये और कोई वॉट्सएप के जरिये तलाक दे रहे हैं।