फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman found dead inside locked house, police looking for absconding husband

Maharasthra: ठाणे में घर के अंदर मृत पाई गई महिला, पति की तलाश में जुटी पुलिस; हत्या का मामला दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 08:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे (महाराष्ट्र)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे (महाराष्ट्र)। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Nov 2025 08:03 PM IST
सार

Maharasthra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक घर में महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस अब उसके पति की तलाश कर रही है। उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक, उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और उस पर धारदार हथियार से भी हमला हुआ था।

विज्ञापन
Woman found dead inside locked house, police looking for absconding husband
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की डोंबिवली पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। व्यक्ति की पत्नी घर के अंदर मृत पाई गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मणपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ज्योति दहीजे (29 वर्षीय) का मंगलवार को शव मिला। उनके गायब पति पप्पू (पोपट) दहीजे को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पप्पू दहीजे पेशे से राजमिस्त्री है।
विज्ञापन


यह कथित हत्या का मामला तब सामने आया, जब पप्पू काम पर नहीं पहुंचा और उसके मालिक ने एक कर्मचारी को कोलेगांव स्थित उसके घर पर भेजा। कर्मचारी को घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। लेकिन जब उसने दहीजे की पत्नी को फोन किया, तो मोबाइल की आवाज घर के अंदर से आई, जिससे शक हुआ। जब कर्मचारी और मालिक ने घर के अंदर झांका, तो उन्हें खून के निशान दिखे। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और अंदर ज्योति दहीजे को मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज, कहा- अफवाहें फैलाकर साजिश कर रही द्रमुक

मणपाड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और उस पर धारदार हथियार से भी हमला हुआ था। पति घर से गायब है, इसलिए पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध माना है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed