{"_id":"5cb35c10bdec2214161d6fec","slug":"woman-engineer-allegedly-killed-by-her-boyfriend-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए कर रही थी परेशान, प्रेमी ने महिला इंजीनियर की हत्या कर नाले में फेंका शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शादी के लिए कर रही थी परेशान, प्रेमी ने महिला इंजीनियर की हत्या कर नाले में फेंका शव
Sun, 14 Apr 2019 09:52 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 14 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में एक हफ्ते से लापता 25 वर्षीय महिला इंजीनियर का पता चल गया। उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को सूटकेस में रखकर नजदीकी नाले में डाल दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तारी के बाद सुनील से प्राप्त जानकारी के आधार पर शनिवार को महिला का सड़ा गला शव मिला। उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य गायब करने का मामला भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुनील भी इंजीनियर है और कालेज में महिला का सहपाठी था। दोनों के बीच 2017 से प्रेम प्रसंग था। उसने महिला की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे शादी करने के लिए लगातार परेशान कर रही थी। महिला के माता पिता का कहना है कि दोनों उनकी बेटी के नौकरी के साक्षात्कार के सिलसिले में मस्कत के लिए विमान पकड़ने गये थे। वह उसे चार अप्रैल को हवाई अड्डे से लॉज में ले गया।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि अगले दिन महिला की हत्या कर दी। उसके शव को सूटकेस में रखा। उसने सुटकेस के साथ सिटी बस में यात्रा की और बाद में कैब में गया। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। जब महिला 7 अप्रैल को वापस नहीं लौटी तब परिवार ने शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने फोन की रिकार्डिंग के आधार पर मामले का पता लगाया।
(इनपुटः पीटीआई)