फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman daughter fight with robbers inside Hyderabad house thwart bid

गजब की दिलेरी: हैदराबाद में घर के अंदर हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गईं मां-बेटी, नाकाम की कोशिश

Fri, 22 Mar 2024 11:59 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:59 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों ने घर लूटने की योजना बनाई थी। उन्होंने अपने नाकाम प्रयासों से पहले रेकी की और घर का चयन किया।

विज्ञापन
Woman daughter fight with robbers inside Hyderabad house thwart bid
हैदराबाद में लुटेरों से भिड़ीं मां-बेटी - फोटो : ANI

विस्तार

यूं तो नारी शक्ति के आपने कई किस्से सुने होंगे और ऐसा ही कुछ अब हैदराबाद में भी देखने को मिला है। यहां मां-बेटी की दिलेरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित मां और उसकी नाबालिग बेटी ने बेगमपेट में अपने घर पर लूट के इरादे से आए दो हथियारबंद बदमाशों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाकाम प्रयासों से पहले रेकी की और घर का चयन किया। अपनी योजना के अनुसार, आरोपी गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर घर पर गए। हालांकि, घर की मालकिन अमिता महनोत घर पर थीं, लेकिन एक नौकरानी कूरियर लेने गयी थी। पुलिस के मुताबिक कि चेहरे को छिपाए दो आरोपी (एक ने हेलमेट से और दूसरे ने चेहरे पर नकाब से) डकैती करने के लिए जबरदस्ती घर में घुस गए। 
विज्ञापन




जब बदमाश ने निकाला देसी कट्टा
बता दें कि एक आरोपी ने किचन में जाकर नौकरानी के गले पर चाकू रखकर उसे धमकाया। इस बीच, अमिता की किशोर बेटी ने दूसरे आरोपी को रोकने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप उनके बीच विवाद हो गया। इस बीच, 46 वर्षीय अमिता अपनी बेटी के साथ शामिल हो गईं और डकैती के प्रयास का विरोध किया। झगड़े के दौरान आरोपी ने अपने बैग से देसी कट्टा निकाला और मां और बेटी दोनों पर तानने की कोशिश की, लेकिन मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित अमिता ने उसे लात मारी और उसके हाथ से हथियार छीन लिया।


अमिता ने आरोपी पर लात-घूंसे बरसाए, इस बीच आरोपी भाग गया। लेकिन, किचन के अंदर मौजूद उसके साथी को बाहर के हालातों की जानकारी नहीं थी।इलाके के निवासी घर से चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे और दूसरे कथित लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि भागे हुए पहले लुटेरे को भी पकड़ लिया गया है।

डीसीपी ने की सराहना
पुलिस ने मां-बेटी की जोड़ी की सराहना की और कहा कि उन्होंने अनुकरणीय साहस का परिचय दिया। डीसीपी (उत्तरी क्षेत्र) रोहिणी प्रियदर्शिनी ने कहा, 'यह बताना प्रासंगिक होगा कि मां अमिता और उनकी बेटी दोनों की बहादुरी अनुकरणीय है।' डीसीपी ने मां-बेटी की बहादुरी के लिए उनकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed