फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman Contest Lok Sabha Election 2019 by taking one and a half year old innocent

डेढ़ साल के मासूम को गोद में लिए लड़ रहीं सियासत की लड़ाई

Sun, 28 Apr 2019 03:25 AM IST
गौरव द्विवेदी रीता तिवारी, अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 28 Apr 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Woman Contest Lok Sabha Election 2019 by taking one and a half year old innocent
चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)

दो-ढाई महीने पहले तक वे आम गृहिणी थीं। विधायक पति सत्यजित विश्वास और बेटे को संभालने में ही उनका दिन बीत जाता था। सरस्वती पूजा की रात उनकी जिंदगी की न भूलने वाली रात साबित हुई।  घर के पास बने एक पंडाल में सरेआम गोली मार कर पति की हत्या कर दी गई थी। पति के गम में बहने वाले आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने उनको लोकसभा चुनावों में नदिया जिले की रानाघाट सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके साथ ही रूपाली विश्वास के जीवन में एक और लड़ाई शुरू हो गई। इस सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन


पिछले महीने ही 25 वर्ष की हुईं रूपाली अब अपने पति की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहती हैं। वे इस लोकसभा चुनाव में बंगाल की सबसे युवा उम्मीदवार हैं। भले ही सत्यजित नहीं हैं, लेकिन इन चुनावों में वे जिंदा हैं। पार्टी के नेता हर चुनावी रैली में सत्यजित का हवाला देते हैं। तमाम नेता अपने कार्यकर्ताओं को याद दिलाना नहीं भूलते कि सत्यजित ने कृष्णनगर इलाके से पार्टी के उम्मीदवार को 50 हजार से ज्यादा वोटों की लीड दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन


खुद रूपाली बेहद बहादुरी से इस मोर्चे पर डटी हुई हैं। डेढ़ साल का बेटा हर सभा में उनकी गोद में रहता है। वे कहती हैं कि पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राजनीति में उतरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग मानते हैं कि सत्यजित की मौत ही रूपाली को यहां विजयी बनाएगी। उनकी हर रैली में सहानुभूति का ज्वार उमड़ पड़ता है। रैलियों में वे ज्यादा बोल नहीं पातीं। कहती हैं कि अब तक आपने मेरे पति का समर्थन किया था, अब मेरा करें। रूपाली के छोटे बेटे को देख कर महिलाएं भावुक हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed