मुंबईः मां ने की बेटे और दो बेटियों की हत्या, खुद भी फांसी पर लटकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। रविवार को पिंपरी-चिंचवड के नूर मोहल्ले में एक महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे की हत्या करने के बाद कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ फल बेचने का काम करती थी। खर्चे के पैसों को लेकर उसका पति से विवाद चल रहा था। फातिमा अक्रम बागवान (28) ने बेटी अलफिया अक्रम बागवान (9), झोया अक्रम बागवान (7), बेटा जिआन अक्रम बागवान (6) की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।
मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली फातिमा चार दिन पहले ही यहां नूर मोहल्ले में रहने आई थी। वो यहां किराए पर घर लेकर परिवार के साथ रह रही थी। उसका पति अक्रम बागवान पहले फल विक्रेता के तौर पर काम करता था। कर्नाटक से आने के बाद वह काम की तलाश में था।
फातिमा ने सुबह पति से पैसे मांगे और उसे काम की तलाश में जाने को कहा। पति के जाने के बाद उसने तीनों बच्चों की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। अक्रम घर लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Maharashtra: A woman allegedly committed suicide by hanging herself, after she killed her two daughters and a son, in Noor Mohalla of Pimpri-Chinchwad, yesterday. The police did not find any suicide note from the spot. Police is investigating the matter.
— ANI (@ANI) July 29, 2019