Crime: तमिलनाडु में जवान की पत्नी के साथ मारपीट, परिवार को मारने की धमकी भी दी; अब भारतीय सेना ने कही यह बात
महिला का दावा है कि उसका पति सेना में जवान है। 40 लोगों ने मुझ पर हमला किया है। मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुझे गलत नियत से छुआ था। वह मुझे और मेरे परिवार को रहने नहीं देंगे। वह लोग मुझे धमका रहे हैं।
विस्तार
तमिलनाडु से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिस महिला के साथ मारपीट की गई, उसका कहना है कि 40 लोगों ने हमला किया, मुझे जिंदगी का खतरा है। मामले में पुलिस ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। महिला के ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है।
पहले पढ़िए क्या बोली थी महिला
महिला का दावा है कि उसका पति सेना में जवान है। 40 लोगों ने मुझ पर हमला किया है। मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुझे गलत नियत से छुआ था। वह मुझे और मेरे परिवार को रहने नहीं देंगे। वह लोग मुझे धमका रहे हैं। मामले में एसपी कार्तिकेयन ने बताया कि विवाद मंदिर की जमीन को लेकर हुआ था। महिला का नाम कीर्ति है, उसके साथ मारपीट नहीं हुई है। जब घटना हुई थी उस वक्त कीर्ति अपनी मां के साथ वहां थी। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।
सेना ने भी जारी किए बयान
मामले में भारतीय सेना ने भी एक बयान जारी किया है। सेना ने कहा कि जवान प्रभाकरन, तमिलनाडु का रहने वाला है। उसके परिवार को खतरा है। भारतीय सेना अपने जवानों के साथ खड़ी है। परिवार की सुरक्षा के लिए हमने पुलिस से बात की और पुलिस ने जवान के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जांच की जा रही है।
कर्नाटक में हुआ हादसा
कर्नाटक के उडुपी जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। जक्कानमक्की के पास एक मिनी बस कार से टकरा गई। हादसे में एक शिक्षक और एक कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो चुकी है। पहली मृतका का नाम सुब्बन्ना के रूप में हुई है, जो डीडीपीआई में पहले ग्रेड की असिस्टेंट के रूप में पदस्थ थी। वहीं, इंदिरा नगर के एक स्कूल की स्पोर्ट्स शिक्षिका सोमा शेखर की पहचान दूसरी मृतका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कार चन्नागिरी से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। जबकि, निजी बस उडुपी से अगुंबे जा रही थी। हादसे के बाद कार सवार चार लोगों को अस्पताल लेकर गए। यहां सुब्बन्ना और सोमा की मौत हो गई। जबकि, दो लोग अब भी भर्ती हैं, जिन्हें मनिपाल भेजा गया है।