वीडियो: सिद्धारमैया से महिला ने पूछा- हमने आपको वोट दिया, अब हमें घर कब मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में पिछले दिनों आई बाढ़ ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया। बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बादामी का दौरा किया। वह यहां बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी बीच एक महिला ने उनसे ऐसा सवाल किया जिसका वो जवाब नहीं दे पाए।
#WATCH Karnataka: A woman from a flood-affected village in Badami, to Siddaramaiah during his visit to flood-affected areas near Badami: We were told if we vote for you, we'll get a house. Now you've got our vote, but we've not got the house. Who will give us the house? https://t.co/ti4lVju7ru pic.twitter.com/LWAVvhVfSJ
— ANI (@ANI) October 23, 2019
बादामी का दौरा करने के बाद जब सिद्धारमैया कार में बैठकर वापस जा रहे थे तो एक महिला ने उनसे सवाल किया। बाढ़ प्रभावित इस महिला ने कहा, 'हमसे कहा गया था कि यदि हम आपको वोट देंगे तो हमें एक घर मिलेगा। अब आपको अपना वोट मिल चुका है लेकिन हमें हमारा घर नहीं मिला है। हमें हमारा घर कब मिलेगा?'