फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wives of farmer leaders Mona Monica and Sunita have also fought a long battle to make the farmer movement a success

किसान आंदोलन को सफल बनाने में मोना, मोनिका और सुनीता ने भी लड़ी है लंबी लड़ाई

Mon, 08 Mar 2021 11:45 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:45 AM IST
सार

हम अक्सर सुनते हैं कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन किसान आंदोलन में महिलाओं ने भी साबित करके दिखाया कि उनकी शक्ति क्या है। बीते तीन महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसान नेताओं ने धरना दे रखा है। इस दौरान नेताओं की पत्नियां न केवल घर को संभाल रही हैं बल्कि उनकी ताकत भी बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Wives of farmer leaders Mona Monica and Sunita have also fought a long battle to make the farmer movement a success
किसान नेता राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता टिकैत और मध्यप्रदेश से युवा किसान नेता राहुल राज की पत्नी मोनिका राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता टिकैत इन दिनों न केवल घर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं बल्कि खुद आंदोलन में शामिल होकर महिला किसानों की अगुवाई भी कर रही हैं।राकेश टिकैत की पत्नी 52 वर्षीय सुनीता टिकैत ने अमर उजाला से चर्चा में कहा, 'हर आंदोलन में मैं और मेरा पूरा परिवार टिकैत साहब के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। सप्ताह भर में एक बार उनसे फोन पर बात हो जाती है। वह भी एक या दो मिनट बस। पहले ठंड और अब बढ़ती गर्मी को देखते हुए उनके स्वास्थ्य की चिंता लगातार बनी रहती है। कुछ दिनों पहले जब फोन पर बात हुई तो टिकैत साहब का गला खराब था तो उन्हें घर से मुलेठी और गर्म पानी की बोतल आंदोलन स्थल पर भेजने को कहा था। जो हमने किसान भाइयों के साथ भिजवा दी।'

विज्ञापन

दीपावली के बाद से ही आंदोलन के लिए निकले, अब तक घर नहीं आए

उन्होंने आगे बताया कि दीपावली के त्योहार के बाद से ही वह आंदोलन के लिए निकले हैं। अब तक घर नहीं आए हैं। वह लगातार बाहर हैं तो मैं और पूरा परिवार उन्हें याद करता है। वीडियो कॉल के जरिये भी उनसे बात होती है। जब ज्यादा दिन हो जाते हैं तो हम परिवार सहित ही उनसे धरने स्थल पर कुछ देर मिलने के चले जाते हैं, लेकिन उस दौरान भी ज्यादा बात नहीं हो पाती है। आज हम उन्हें घर परिवार की कोई भी चिंता नहीं दे चाहते हैं क्योंकि उन्हें पहले ही लाखों किसान परिवारों की चिंता है।

राकेश टिकैत के भावुक होने और आंदोलन के कमजोर पड़ने के सवाल पर उनकी पत्नी ने कहा, वह ऐसे ही नहीं भावुक हुए। वह लाखों किसानों के हक के लिए भावुक हुए। इन किसानों को क्या अगर उस दिन उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेती। गिरफ्तार होना, मुकदमा होना और जेल में जाना इससे हम लोग नहीं डरते। यह तो हमारा चोला है। आज राकेश जी करीब 32 बार धरने आंदोलन के चलते जेल जा चुके हैं।



आज जो लोग आंदोलन छोड़कर जा रहे हैं या आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं, इससे हम किसानों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जो आंदोलन में टिकने वाले थे वह टिक गए और जो जाने वाले थे वह चले गए। मिठाई, रसगुल्ले और गाजर हलवा खाया तो टिके रहे, लेकिन जब करेला खाने का टाइम आया तो वह लोग भाग गए। 26 जनवरी को लाल किले पर जो हुआ वह सरकार की सोची समझी साजिश के तहत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में एक बार फोन पर बात है जरूरी

वहीं दूसरी तरफ नौ महीने गर्भवती मोनिका राज अपने दर्द और परेशानी को भूलकर अपने पति राहुल राज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। उन्हें नहीं पता कि उन्हें कब लेबर पेन उठ जाए और कब अस्पताल जाना पड़े, लेकिन वह किसान आंदोलन और अपने पति को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उनका ध्यान रखने के लिए पूरा परिवार उनके साथ है।  

अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश से युवा किसान नेता राहुल राज की पत्नी ने कहा, राहुल मध्यप्रदेश से किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं तो घर की सभी चीजें मैं और पूरा परिवार अपने स्तर पर संभाल रहे हैं ताकि इनको कोई परेशानी न हो। जब राहुल बाहर होते हैं तो हमारी कोशिश होती है कि दिनभर में हम एक बार एक दूसरे से फोन पर बात कर सकें।

विज्ञापन

किसान नेता हन्नान मौला की पत्नी मोना मौला भी मिला रहीं कंधे से कंधा

75 वर्षीय किसान नेता हन्नान मौला की 68 वर्षीय पत्नी मोना मौला अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की दिल्ली क्षेत्र की अध्यक्ष भी हैं। वह लगातार महिलाओं के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती हैं। अमर उजाला से चर्चा में उन्होंने कहा, कॉमरेड हन्नान मौला लगातार संघर्ष करते रहे हैं। कॉमरेड एक तरह से डेली पैसेंजर की तरह काम करते हैं। एक दिन भारत के किसी कोने में होते हैं तो दूसरे दिन किसी अन्य कोने में होते हैं। तीसरे दिन कहीं ओर होते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर हम दोनों एक दूसरे का सहयोग करते हैं और ख्याल रखते हैं। साथ ही अपने-अपने कार्यों को संभालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed