{"_id":"6043aa33908986700948945c","slug":"without-syama-prasad-mukherjees-contribution-this-country-would-have-been-an-islamic-country-suvendu-adhikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुवेंदु की हुंकार : बोले-श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत बन जाता इस्लामिक देश, ममता 50 हजार वोटों से हारेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुवेंदु की हुंकार : बोले-श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत बन जाता इस्लामिक देश, ममता 50 हजार वोटों से हारेंगी
Sat, 06 Mar 2021 09:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:43 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं नंदीग्राम और पूरे पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने का काम करूंगा। ममता बनर्जी 50,000 से अधिक मतों से यह चुनाव (नंदीग्राम में) हारने वाली हैं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी रैली को संबोधित करते हुए
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को अपने प्रचार में आक्रामकता लाना शुरू कर दी। मुचिपाड़ा की रैली में अधिकारी ने कहा, यदि श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भारत इस्लामिक देश बन गया होता और हम बांग्लादेश में रह रहे होते।
विज्ञापन
बता दें, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापकों में से थे। जनसंघ ही कालांतर में भाजपा बनी है। अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम सीट मेरे लिए चुनौती नहीं है। मैं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को पराजित कर वापस कोलकाता भेज दूंगा।
विज्ञापन
पूरे बंगाल में कमल खिलेगाWithout Syama Prasad Mukherjee's contribution, this country would have been an Islamic country and we would be living in Bangladesh: BJP leader Suvendu Adhikari during rally in Muchipara, West Bengal pic.twitter.com/d5Vqe04CD8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 6, 2021
अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी है, उसका स्वागत करता हूं। मैं पार्टी का अनुशासित व गंभीर सिपाही हूं। नंदीग्राम और पूरे बंगाल में कमल खिलेगा। नंदीग्राम सीट से वह (ममता बनर्जी) 50 हजार वोटों से हारेंगी।
सीएम बनने के सवाल पर बोले-काल्पनिक प्रश्नों के जवाब नहीं दूंगा
अधिकारी ने कहा कि भाजपा में निर्णय निजी तौर पर नहीं लिए जाते हैं। मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। यह पूछने पर कि यदि भाजपा बंगाल में चुनाव जीती तो क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगे? इस पर राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि वह काल्पनिक सवालों के जवाब नहीं देंगे।
इसलिए भवानीपुर से भाग खड़ी हुईं ममता
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से इसलिए भाग खड़ी हुई हैं, क्योंकि 2019 के चुनाव में भाजपा ने ममता के बूथ पर भी जीत दर्ज की थी। भवानीपुर विधाानसभा सीट भी भाजपा जीतेगी।