फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Two men die after inhaling suspected toxic chemical inside public toilet in Mumbai

महाराष्ट्र: मुंबई में सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस निकलने की आशंका, दम घुटने से दो युवकों की मौत; जांच शुरू

Sun, 27 Sep 2026 08:24 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

मुंबई के राम मंदिर ईस्ट इलाके में सार्वजनिक शौचालय के अंदर संदिग्ध जहरीले रसायन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रभाकर धनीवार (24) और भाविन देसाई (18) के रूप में हुई। रसायन का स्रोत और प्रकृति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच जारी है।

विज्ञापन
Maharashtra: Two men die after inhaling suspected toxic chemical inside public toilet in Mumbai
मुंबई में दम घुटने से दो युवकों की मौत - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के उपनगरीय इलाके में रविवार तड़के एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर संदिग्ध जहरीले रसायन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, शौचालय के अंदर तेज रासायनिक गंध फैलने के बाद दोनों को सांस लेने में परेशानी हुई और उनका दम घुट गया। यह घटना राम मंदिर ईस्ट इलाके में मृणालताई ब्रिज के पास पारसी पंचायत गेट के नजदीक स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय प्रभाकर धनीवार और 18 वर्षीय भाविन देसाई के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल नजदीकी नगर निगम संचालित अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद करीब सुबह 3:45 बजे दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शौचालय में फैली थी तेज रासायनिक गंध
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सार्वजनिक शौचालय के अंदर से अचानक तेज रासायनिक गंध आने लगी थी। आशंका है कि किसी जहरीले रसायन या गैस के संपर्क में आने से दोनों युवकों का दम घुट गया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन सा रसायन था और वह शौचालय के अंदर कहां से आया। घटना की जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि शौचालय में जहरीली गैस या रसायन कैसे पहुंचा और दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन




मुंबई में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
मुंबई और आसपास के इलाकों में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं।
  • मार्च 2025 में दक्षिण मुंबई में निर्माणाधीन इमारत की पानी की टंकी साफ करते समय चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई थी।
  • मार्च 2022 में कांदिवली इलाके में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी।
  • दिसंबर 2019 में गोवंडी में सेप्टिक टैंक साफ करते समय तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से जान चली गई थी।
  • जनवरी 2019 में मीरा रोड में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन ठेका मजदूरों की मौत हुई थी।

अधिकारियों ने ऐसे कई मामलों में दम घुटने और पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की कमी को प्रमुख कारण बताया था। मुंबई में हुए ताजा हादसे में भी संदिग्ध जहरीले रसायन का स्रोत और उसकी प्रकृति की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed