फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   without police permission sovan chatterjee will lead road show of bjp in kolkata west bengal news

कोलकाता : भाजपा के रोड शो का नेतृत्व करेंगे सोवन चटर्जी, नहीं मिली पुलिस की अनुमति

Mon, 04 Jan 2021 03:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 04 Jan 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
without police permission sovan chatterjee will lead road show of bjp in kolkata west bengal news
भाजपा - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी के कोलकाता जोन के नए पर्यवेक्षक एवं शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी पुलिस की अनुमित नहीं मिलने के बावजूद सोमवार को रोड शो का नेतृत्व करेंगे। भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


घोष ने कहा कि मध्य कोलकाता के खिदरपुर से होकर भाजपा मुख्यालय तक के निर्धारित मार्ग पर ‘‘शांतिपूर्ण रैली’’ निकाली जाएगी। घोष ने कहा कि अतीत की तरह, हमें मालूम था कि भाजपा के कार्यक्रमों के लिए पुलिस अनुमति नहीं देगी। नए पद पर सोवन दा का स्वागत करने के लिये यह शांतिपूर्ण रैली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद हम रैली निकालेंगे। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि हफ्ते के पहले कार्य दिवस को यातायात जाम होने की आशंका जताते हुए पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं दी। इसके बाद रविवार को चटर्जी के आवास पर भाजपा नेताओ की बैठक हुयी जिसमें तय कार्यक्रम के अनुसार रैली निकालने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस अगर रैली को आगे बढ़ने से रोकती है तो रैली कालीघाट के रास्ते भाजपा मुख्यालय तक निकाली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed