फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   with the help of spy camera husband found that wife is having affair with ex boyfriend

स्पाईकैमरे से ऐसे खुली पत्नी की पोल, एक साल में ही टूटी शादी

Sun, 01 Jul 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sun, 01 Jul 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
with the help of spy camera husband found that wife is having affair with ex boyfriend
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र

विक्रम और शालिनी (बदले हुए नाम) ने वैलेंटाइन डे पर साल 2016 में कोर्ट में शादी की थी। दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। इस जोड़े के पास सबकुछ था- अच्छी शक्ल, पैसा, बंगलूरू में आलीशान घर और एक अच्छा बैंकिंग करियर। एक साल के बाद दोनों की शादी में परेशानियां आने लगीं। विक्रम को लगने लगा कि शालिनी का किसी और से अफेयर चल रहा है।

विज्ञापन


शुरुआत में तो यह छोटी चीजें थीं लेकिन बाद में फोन पर बाथरुम के अंदर होने वाली बातें, अस्पष्ट अनुपस्थितियों की वजह से विक्रम शालिनी से सवाल पूछता लेकिन उसके जवाव उसे संतुष्ट नहीं कर पाते थे। इसके बाद उसने फैसला लिया कि वह देखेगा कि शालिनी घर में अकेला होने पर क्या करती है। उसने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर छोटे, मोशन एक्टिवेटिड, स्पाई कैमरों और आसानों से छुपने वाले कैमरों की तलाश शुरू कर दी जिसे वाईफाई राउटर के जरिए मोबाइल से नियंत्रित किया जा सके। 
विज्ञापन


विक्रम ने 2000 रुपए के हिसाब से सात कैमरा खरीद लिया। उसने 6 कैमरों को अपने घर के अंदर और एक को गेट की खाली जगह पर लगा दिया। विक्रम समय-समय पर अपने फोन से स्पाई कैमरे की फुटेज देखा करता था लेकिन बहुत दिनों तक उसे कुछ नहीं मिला। एक दिन उसका शक यकीन में बदल गया। उसने गेट में लगे कैमरे से शालिनी को एक आदमी के साथ अंदर आते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वही आदमी था जिसके साथ वह पहले रिलेशनशिप में रह चुकी थी। स्पाईकैमरे से पता चला कि यह रिलेशनशिप अभी भी था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई। फिलहाल यह जोड़ा पारिवारिक अदालत में तलाक के लिए एक-दूसरे के सामने खड़ा है। यह अकेली ऐसी कहानी नहीं है। इस तरह की हजारों कहानियां हैं जिसमें पति या पत्नी अपने साथी की जासूसी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed