फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   With the first 21 days May has become the deadliest month with more than 83 thousand deaths due to Corona disease

चिंताजनक: मई में काल बना कोरोना, महज 21 दिन में 83 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Sat, 22 May 2021 01:05 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 22 May 2021 01:05 PM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। 3 मई के बाद पहली बार प्रतिदिन 3500 से कम मृत्यु दर दर्ज की गई है। अब तक आंकड़ों के मुताबिक मई सबसे घातक महीना साबित हुआ है। इस महीने न सिर्फ सबसे ज्यादा मामले (71.3 लाख) दर्ज किए गए हैं बल्कि सबसे ज्यादा मौतें (83,135) भी हुई हैं।

विज्ञापन
With the first 21 days May has become the deadliest month with more than 83 thousand deaths due to Corona disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले कई हफ्तों से नाइट कर्फ्यू व लॉकडाउन लागू किया गया है। अब इन प्रतिबंधों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कई प्रदेशों में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर इतने व्यापक तरीके से फैल गई कि इस साल मई (शुरुआती 21 दिनों के आधार पर) देश में महामारी का सबसे घातक महीना साबित हुआ है। 

विज्ञापन


70 लाख से अधिक मरीज आए सामने
देश में कोरोना के मामले शुक्रवार (1 से 21 मई) तक 70 लाख के आंकड़े को पार कर गए। यह आंकड़ा पिछले महीने अप्रैल में दर्ज किए गए 69.4 लाख के रिकॉर्ड को पार कर गया। सिर्फ मई के 21 दिनों में ही कोरोना के 71.3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से पाए गए सभी संक्रमण के मामलों का 27 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन


83,135 लोगों की मौत
मई में हुई मौतों के आंकड़े और भी डराने वाले हैं। इस महीने देशभर में अब तक 83,135 लोगों की मौत हो चुकी है, जो पिछले उच्चतम मासिक मृत्यु दर 48,768 से अधिक है। मई के हर दिन अब तक औसतन लगभग चार हजार (3,959) मौतें दर्ज की गई हैं। हालांकि, इस डाटा में कोरोना से हुई कुछ पुरानी मौतों का आंकड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में 24 घंटे में दर्ज हुए 2.5 लाख से ज्यादा कोविड केस
भारत में प्रतिदिन 2.5 लाख से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। एक समाचार वेबसाइट के कोविड डाटाबेस के अनुसार शुक्रवार को देशभर में 2,57,299 कोविड केस दर्ज हुए। हालांकि इन मामलों में शीर्ष स्तर से 35 फीसद की गिरावट आई है, लेकिन कोरोना के कारण हो रही मौतों की संख्या अभी भी अधिक है। 3 मई के बाद शुक्रवार को पहली बार मरने वालों की संख्या 3,500 से नीचे रही। इस दिन कोरोना से 3,478 लोगों की मौत हुई जो पिछले दिन बृहस्पतिवार को 3,968 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed