फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wisdom of ancient Indian texts relevant to today's strategy needs, asserts CDS Chauhan

CDS Anil Chauhan: 'भारतीय ग्रंथों का ज्ञान आज की रणनीति की जरूरतों के लिए प्रासंगिक', सीडीएस ने कही यह बात

Sat, 03 Feb 2024 10:58 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रंथों का ज्ञान आज की रणनीति की जरूरतों के लिए प्रासंगिक है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'न्यायसंगत युद्ध की अवधारणा' भारत में पौराणिक काल से मौजूद थी।

विज्ञापन
Wisdom of ancient Indian texts relevant to today's strategy needs, asserts CDS Chauhan
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रंथों का ज्ञान आज की रणनीति की जरूरतों के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय ग्रंथ ज्ञान के भंडार है। 'कलम और कवच' रक्षा साहित्य महोत्सव को संबोधित करते हुए रामायण, महाभारत जैसे बड़े महाकाव्यों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनका प्राचीन ज्ञान आज की रणनीतिक जरूरतों के लिए प्रासंगिक है।
विज्ञापन


न्यायसंगत युद्ध की अवधारण पौराणिक काल से थी- अनिल चौहान
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'न्यायसंगत युद्ध की अवधारणा' भारत में पौराणिक काल से मौजूद थी। जबकि माना जाता है कि चौथी शताब्दी ईस्वी में सेंट ऑगस्टीन द्वारा रखी गई थी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि रामायण में यह साफ दिखाई देता है कि लंका पर विजय होने के बाद वो लंका की जिम्मेदारी पूरी तरह से विभीषण को दे देते हैं और वह अपने राज्य अयोध्या में लौट आते हैं। 
विज्ञापन


इन कारणों ने पांडवों को युद्ध के लिए प्रेरित किया- अनिल चाहौन
'महाभारत' का जिक्र करते हुए अनिल चौहान ने कहा कि पांडवों ने लाक्षागृह में हत्या के प्रयास सहन किया, पांडवों ने अपने राज्य का विभाजन देखा, महिला का अपमान देखा। इन कारणों ने उन्हें युद्ध में जाने के लिए उचित ठहराया है। वहीं संबोधित करते हुए सीडीएस ने  कहा कि सशस्त्र बलों की दुनिया एक बड़े बदलाव के कगार पर है और इसे सैन्य मामलों की तीसरी क्रांति करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत उन्नत देशों की बराबरी करने का एकमात्र तरीका उनके साथ तीसरे आरएमए में प्रवेश करने का प्रयास करना है और इसके लिए बहुत अधिक कल्पना के साथ-साथ नवीन और आविष्कारशील दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed