फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter broke the record in THE mountains, Cold wave continues IN NORTH INDIA

पहाड़ों में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, ठिठुरा उत्तर भारत

Thu, 12 Jan 2017 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/देहरादून/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/देहरादून/पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
winter broke the record in THE mountains, Cold wave continues IN NORTH INDIA
भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ों में रिकॉर्ड ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड और शीतलहर के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर है। ताजा हिमपात से जहां उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में कई मार्ग बंद हो गए हैं वहीं आधे हिमाचल में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। राजधानी शिमला में छह साल बाद न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड-3.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। 
विज्ञापन


कई नदियां-झीलें जम गई हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच शिमला शहर समेत सिरमौर, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा के कई इलाकों में बिजली पांच दिन से गुल है। पाइप जाम होने से पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। 200 छोटी-बड़ी सड़कें अब भी बंद हैं। रास्तों में बर्फ और कोहरा जमने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गईं हैं।  ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले जनवरी 2011 में न्यूनतम पारा -3.3 दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र ने शिमला, किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 14 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 17 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

 

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी

winter broke the record in THE mountains, Cold wave continues IN NORTH INDIA

वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, तुंगनाथ और केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। जिले के ऊंचाई वाले करीब 35 गांव बर्फ से ढक गए हैं। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांवों में भी बर्फबारी होने से पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। यहां पेयजल लाइनें जम गई हैं। बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ से आगे बंद हो गया है। 

जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर भी कवांण बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही ठप है। फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब यात्रा का प्रमुख पड़ाव घांघरिया भी बर्फ से ढक गया है। फूलों की घाटी में करीब पांच फीट बर्फ जम गई है। 

गोविंदघाट से घांघरिया तक पैदल रास्ता आवाजाही के लिए खुला है, लेकिन यहां से आगे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले रास्ते बर्फ से बंद पड़े हैं। घांघरिया में भी करीब एक फीट बर्फ जमी है। उधर बीते एक दशक में यह पहला मौका है जब लगातार दो दिन से चकराता क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। 

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहने से पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के साथ ही तराई-भाबर में बुधवार को भी शीतलहर का जबर्दस्त प्रकोप बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed