{"_id":"61b0ee2dfdf0de113247b2f2","slug":"will-sack-any-minister-if-complaint-of-sexual-exploitation-is-filed-against-him-goa-cm-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: सीएम सावंत बोले- किसी भी मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई, तो उसे हटा दूंगा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: सीएम सावंत बोले- किसी भी मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई, तो उसे हटा दूंगा
Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:11 PM IST
सार
दरअसल, पिछले सप्ताह कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने आरोप लगाया था कि गोवा के एक मंत्री ने एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे, तो उस व्यक्ति को पद से हटा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि अगर शिकायत भी दर्ज कराई जाती है, तो वह उसे पद से हटान से पीछे नहीं हटेंगे।
दरअसल, पिछले सप्ताह कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने आरोप लगाया था कि गोवा के एक मंत्री ने एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। सावंत ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मैं इस मामले में गहन जांच करूंगा, लेकिन कम से कम पीड़िता को एक शिकायत तो दर्ज कराने दीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ऐसे आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते हैं।