{"_id":"5ff0ee9d8ebc3e41a605d159","slug":"will-quit-politics-if-i-fail-to-prove-graft-corruption-charges-against-minister-s-p-velumani-says-dmk-president-stalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलुमणि के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित नहीं कर पाया, तो छोड़ दूंगा राजनीति: स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वेलुमणि के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित नहीं कर पाया, तो छोड़ दूंगा राजनीति: स्टालिन
Sun, 03 Jan 2021 03:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोयंबटूर।
एजेंसी, कोयंबटूर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
एम॰ के॰ स्टालिन
- फोटो : फाइल फोटो
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा है कि यदि वह तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री एसपी वेलुमणि के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं, तो राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
वेलुमणि द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने या राजनीति छोड़ने की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने कहा, मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
क्या आप (वेलुमणि) तैयार हैं? स्टालिन ने थोंडमुथुर निर्वाचन क्षेत्र में देवारायपुरम में लोगों की ग्राम सभा की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, हम न केवल मंत्री के खिलाफ आरोपों को साबित करेंगे, बल्कि उन्हें अदालत में भी घसीटेंगे और उन्हें उनके भ्रष्ट कार्यों के लिए सजा दिलवाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले डीएमके अध्यक्ष ने मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को शिकायती पत्र सौंपकर मंत्रिपरिषद के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।