PM Modi: 'क्या कर्नाटक गाली देने वालों को माफ करता है?' पीएम मोदी ने लोगों से पूछा यह सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस JD(S) सरकार के समय सालाना 30,000 करोड़ का विदेश से निवेश (FDI) आता था। डबल इंजन सरकार बनने के बाद 3 साल में निवेश बढ़कर सालाना 90,000 हजार करोड़ हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अंकोला पहुंचे। उन्होंने आयोजित एक सार्वजनिक सभा में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कन्नड़ ज़िले के अंकोला में कर्नाटक के पद्म पुरस्कार से सम्मानित तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा से मुलाकात की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi met Tulsi Gowda and Sukri Bommagowda, Padma award recipients from Karnataka, at Ankola in Uttara Kannada district today. pic.twitter.com/GLwCimtb8H
— ANI (@ANI) May 3, 2023विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आपके सेवक हैं, आप जो हुकुम करोगे हम मानेंगे। हमारा कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है। अगर हमारा कोई रिमोट कंट्रोल है तो वे 140 करोड़ हिंदुस्तानी हैं। भाजपा की डबल-इंजन सरकार को कर्नाटक को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ 3 साल मिले थे और 3 सालों में शुरू में तो बहुत समय उनका कूड़ा कचरा साफ करने में गया। उसके बाद हमने प्रदेश में विकास को तेजी से गति दी और हमने इसे देश का नंबर-1 राज्य बनाने का संकल्प लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस JD(S) सरकार के समय सालाना 30,000 करोड़ का विदेश से निवेश (FDI) आता था। डबल इंजन सरकार बनने के बाद 3 साल में निवेश बढ़कर सालाना 90,000 हजार करोड़ हो गया। इस चुनाव में कांग्रेस कह रही है हमारे नेता सेवानिवृत्ति हो रहे हैं, जाते-जाते वोट दे दीजिए। वोट मांगने का दूसरा तरीका है मोदी को गाली दो। क्या कर्नाटक गाली देने वालों को माफ करता है?
बेलगावी पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे हैं। वहां उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हर परिवार को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिला है। कर्नाटक में तेज गति से हुआ काम लोगों का भाजपा पर विकास का और एक बड़ा कारण है। जहां कभी रेल और रोड बदहाल स्थिति में थी वहां एयरपोर्ट और आधुनिक रेलवे स्टेशन बन रहे हैं।
PM मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस के शॉर्ट कट शासन से सावधान रहना है। इसी शॉर्ट कट शासन ने वोट बैंक की राजनीति को जन्म दिया है, जब कोई ऐसा करता है तो कांग्रेस की तरह सोचता है कि सबको बांट दो, समाज के टुकड़े-टुकड़े कर दो। यह विकास का रास्ता नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि BJP के संस्कार आपके सेवक की तरह काम करने के हैं। मैं भी कर्नाटक के लोगों के सेवक की तरह काम रहा हूं लेकिन कांग्रेस के नेताओं की जवाबदेही दिल्ली के साहिब परिवार की है। यह परिवार अपने रिमोट से यहां के नेताओं को कंट्रोल करता है और JDS तो है ही एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस में एक परिवार की पार्टी होने के अलावा एक और समानता है कि उन्हें हर जगह नकार दिया गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ तीन राज्यों में है और जेडीएस के करीब आधे विधायक सिर्फ 3 जिलों से ही आते हैं और अब इन लोगों ने भी इन दोनों पार्टियों से मुक्ति पाने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि 2009 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब इन्होंने देश को गारंटी दी थी कि वे देश के सभी गांवों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ेंगे लेकिन इस गारंटी का क्या हुआ? तीन वर्षों में कांग्रेस सिर्फ 100 से कम ग्राम पंचायतों तक ब्रॉडबैंड की सुविधा पहुंचा पाई। ये अपने गारंटी पर ऐसे ही काम करने के आदी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर ‘गाली देने की संस्कृति’ का आरोप लगाते हुए कर्नाटक के लोगों से अपील की कि वे जब 10 मई को मतदान केंद्रों पर मतदान करें तो ‘जय बजरंग बली’ बोल कर उसे सजा दें। भाजपा ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र के वादे को लेकर विपक्षी दल पर हमला तेज कर दिया है।
पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने बताया कि कल शाम 7 बजे भाजपा पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।