{"_id":"6329b0d2a3e9f03fa47ec1f6","slug":"will-hold-dussehra-rally-at-shivaji-park-even-if-we-don-t-get-permission-uddhav-led-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivsena: उद्धव गुट की बीएमसी को चुनौती- अनुमति मिले या न मिले, शिवाजी पार्क में ही करेंगे दशहरा रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shivsena: उद्धव गुट की बीएमसी को चुनौती- अनुमति मिले या न मिले, शिवाजी पार्क में ही करेंगे दशहरा रैली
Tue, 20 Sep 2022 06:56 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:56 PM IST
सार
शिवसेना ने बीएमसी को चुनौती देते हुए कहा कि हमें अनुमति मिले या न मिले, बाला साहेब ठाकरे के शिवसेना कार्यकर्ता दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क में जुटेंगे। ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी शिवसेना समूह दोनों ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
Uddhav Thackeray
- फोटो : ANI
विस्तार
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में करेगी चाहे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अपनी मंजूरी दे या नहीं। मुंबई के पूर्व महापौर मिलिंद वैद्य के नेतृत्व में शिवसेना नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निकाय के अधिकारियों से मुलाकात कर रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए उनके आवेदन की स्थिति के बारे में पूछताछ की। शिवसेना ने कहा कि अनुमति मिले या न मिले, बाला साहेब ठाकरे के शिवसेना कार्यकर्ता शिवाजी पार्क में रैली के लिए जुटेंगे। प्रशासन को या तो हमें अनुमति देनी होगी या मना कर देना चाहिए। हम शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए अपने फैसले पर बहुत दृढ़ हैं।
विज्ञापन
जवाब नहीं मिला तो शिवाजी पार्क में इकट्ठा होंगे शिवसैनिक
उन्होंने कहा कि अगर हमें जवाब नहीं मिला तो बाला साहेब के शिवसेना कार्यकर्ता दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क में इकट्ठा होंगे। ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी शिवसेना समूह दोनों ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है। शिवसेना अपनी स्थापना के समय से ही आयोजन स्थल पर दशहरा रैली कर रही है। बीएमसी ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया है। दोनों गुटों ने एक विकल्प के रूप में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति के लिए भी आवेदन किया है। पिछले हफ्ते शिंदे धड़े को बीकेसी में रैली करने की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
अजीत पवार ने की उद्धव गुट की हिमायत
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना को शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति मिलनी चाहिए और अगर अनुमति नहीं मिलती है तो उसे कानून का सहारा लेना चाहिए। यदि शिंदे गुट के लिए बीकेसी मैदान उपलब्ध कराया गया है, तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह को शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति दी जानी चाहिए। महा विकास अघाड़ी गठबंधन में ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना के सहयोगी पवार ने कहा कि राज्य को इन दोनों पक्षों के विचार सुनने दें।
विज्ञापन