फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will discharge my responsibility as BJP MP Jayant Sinha after Oppn names his father as its prez pick

President Election: यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, भाजपा सांसद बेटे जयंत सिन्हा क्या बोले?

Tue, 21 Jun 2022 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jun 2022 10:19 PM IST
सार

84 वर्षीय यशवंत सिन्हा पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी से दरकिनार किए जाने से पहले उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। साल 2018 में उन्होंने भगवा पार्टी को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Will discharge my responsibility as BJP MP Jayant Sinha after Oppn names his father as its prez pick
जयंत सिंन्हा

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा को संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बनाया गया है। उनके बेटे और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि वह भाजपा सदस्य के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और लोगों से उन्हें उनके 'बेटे' के रूप में न देखने और चुनाव को पारिवारिक मुद्दा ना बनाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


ट्विटर पर एक पोस्ट किए गए एक संदेश में झारखंड के हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि उन्हें कई लोगों के फोन आ रहे हैं और मीडिया भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझे एक बेटे के रूप में न देखें और इसे पारिवारिक मामला ना बनाएं। मैं एक भाजपा कार्यकर्ता और हजारीबाग से सांसद हूं। मैं अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह समझता हूं और उनका निर्वहन करूंगा। सभी निर्वाचित सांसद और विधायक, राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल के सदस्य हैं।
विज्ञापन

 


84 वर्षीय यशवंत सिन्हा पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी से दरकिनार किए जाने से पहले उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। साल 2018 में उन्होंने भगवा पार्टी को छोड़ दिया था। 

भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जयंत सिन्हा को हजारीबाग से मैदान में उतारा था। जीत के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। हालांकि जयंत सिन्हा 2019 में फिर से सांसद चुने गए लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed