फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Congress also have a CWC election? First meeting of the new committee today

क्या कांग्रेस में CWC के लिए भी चुनाव होगा? नई समिति की पहली बैठक आज

Sat, 17 Feb 2018 05:10 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Will Congress also have a CWC election? First meeting of the new committee today

क्या कांग्रेस नेताओं को पार्टी की सर्वोच्च अधिकार वाली कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में शामिल होने के लिए चुनाव का सामना करना होगा। राहुल की कांग्रेस में संगठनात्मक दृष्टि से आतंरिक चुनाव का महत्व बढ़ा और दक्ष प्रतिभाओं को खोजकर आगे लाने की प्रक्रिया में ऐसा संभव भी है। कांग्रेस में अभी तक जितने भी अध्यक्ष हुए हैं उन्होंने अपने पसंदीदा और करीबी चेहरों कार्यसमिति में जगह दी है। भंग वर्तमान कार्यसमिति में तमाम ऐसे नेता शामिल हैं जो अध्यक्ष बदलने के बावजूद इस समिति में जगह पाते रहे हैं। चाहे इंदिरा गांधी हों, राजीव गांधी और फिर सोनिया गांधी का 19 साल का कार्यकाल कार्यसमिति के सदस्य नामित होते रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान कार्यसमिति का वजूद समाप्त, संचालन समिति गठित 

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के डेढ़ महीने बाद राहुल ने शुक्रवार को एक 34 सदस्यीय संचालन समिति नामित कर दी है। इसी के साथ पार्टी के पूर्ण अधिवेशन को लेकर समिति की पहली बैठक शनिवार को होनी है। बावजूद पार्टी में चर्चा है कि क्या राहुल सीडब्ल्यूसी के लिए भी ऐसे ही सदस्य नामित करेंगे जैसे उन्होंने संचालन समिति बनाई है या फिर चुनाव करेंगे जैसे अभी तक अनुशांगिक संगठनों के होते आए हैं। 
विज्ञापन


राहुल ने बतौर उपाध्यक्ष भी पार्टी के भीतर चुनाव को प्रमुखता दी है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से इसकी शुरुआत हुई। पार्टी में लंबे समय बाद संगठन के चुनाव हुए तो भी पार्टी ने राज्यों में इस प्रक्रिया को अपनाया। राहुल कार्यसमिति के सर्वसम्मति फैसले और प्रस्ताव के बाद पार्टी अध्यक्ष बन सकते थे लेकिन उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया पूरी की। पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव होते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद ने चुनाव लड़ा था। अब जब राहुल गांधी ने वर्तमान कार्यसमिति को भंग कर दिया है तो सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस अहम समिति में पहुंचने वाले चेहरे सिर्फ अध्यक्ष की पसंद के नहीं बल्कि पार्टी के भीतर से चुनाव जीतकर आएंगे। 


राहुल ने वर्तमान कार्यसमित का वजूद समाप्त कर उसके स्थान पर 34 लोगों की एक संचालन समिति का गठित कर दी है। जिसमें अधिकतर वहीं नाम हैं जो कार्यसमिति में शामिल थे। हालांकि संचालन समिति में रणदीप सुरजेवाला को भी शामिल किया है। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन नार्थ ईस्ट राज्यों के चुनाव के बाद होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed