फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will be able to change the address, UIDAI will start the new service

अपने आप आधार में बदल सकेंगे पता, यूआईडीएआई शुरू करेगा नई सेवा

Thu, 02 Aug 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
Will be able to change the address, UIDAI will start the new service

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 2019 अप्रैल से एक नई सेवा शुरू करेगा। इससे आधार कार्डधारक आसानी से अपने पते में बदलाव करने में सक्षम होंगे। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जिनके पास स्थानीय निवासी का प्रमाण नहीं है। धारक को सिर्फ एक पत्र और पिन संख्या के माध्यम से अपना पता बदलने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने एक अधिसूचना में बताया कि इस नई सेवा को एक अप्रैल, 2019 से शुरू करने का प्रस्ताव है। यूआईडीएआई ने कहा कि जिन रहवासियों के पास उनके मौजूदा निवास स्थान का कोई मान्य प्रमाण नहीं है वे पते के सत्यापन के लिए पिन कोड वाले आधार पत्र के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। एक बार व्यक्ति को यह पत्र प्राप्त हो जाएगा तो वह इस कूट पिन के माध्यम से एसएसयूपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आधार में पते का बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे उन लोगों को लाभ होगा जो किराये के घर में रहते हैं या अपना शहर छोड़कर दूसरे शहरों या स्थानों पर श्रमिक के तौर पर काम करते हैं। यूआईडीएआई ने कहा कि इस नई सेवा का प्रयोग के तौर पर परीक्षण एक जनवरी 2019 से शुरू होगा और एक अप्रैल 2019 से इसका परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed